{"_id":"631dc55fe32ab058df063e1d","slug":"urfi-javed-hit-back-to-trolles-ask-parents-to-take-care-of-his-kids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: उर्फी को ट्रोल करना हेटर्स को पड़ा भारी, स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा- डियर सोसाइटी लड़कों को सिखाएं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: उर्फी को ट्रोल करना हेटर्स को पड़ा भारी, स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा- डियर सोसाइटी लड़कों को सिखाएं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 11 Sep 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उर्फी जावेद अपने उल्टे-सीधे ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर ट्रोल होती हैं। वह अक्सर अपने ट्रोल्स को करारा जवाब भी देती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद की तस्वीर पर दो लड़कों ने कुछ भद्दे कमेंट्स कर दिए। जिसके बाद उर्फी ने उन लड़कों के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके अलावा उर्फी ने उन लड़कों की शिकायत पुलिस में करने की भी बात कही है।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी कभी स्टोन, कभी प्लास्टिक के फूल, कभी बोरी तो कभी चेन से बनी ड्रेस पहनकर मीडिया के सामने आ जाती हैं। उन्हें अपने कपड़ों के साथ अलग-अलग तरह के प्रयोग के लिए जाना जाता है। कई बार इसी वजह से वह ट्रोल भी हो जाती हैं। उर्फी की तस्वीर पर दो टीनएजर लड़कों को भद्दे कमेंट करना भारी पड़ गया। उर्फी ने दोनों लड़कों के स्क्रीनशॉट वायरल करके लिखा- 17 साल के लड़कों का ऐसा माइंडसेट है कि लड़कियां अपनी मर्जी के कपड़े पहनकर आजादी का गलत इस्तेमाल करती हैं।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी ने आगे लिखा- ऐसे स्टेटमेंट्स से पता चलता है कि यंग लड़के भी ऐसा सोचते हैं कि महिलाओं को उनके कंट्रोल में रहना चाहिए। उर्फी ने आगे लिखा- डियर सोसाइटी अपने लड़कों को सिखाएं। कई लड़कियां रेप, वॉयलेंस, धमकियों, गालियों और हैरेसमेंट से बच जाएंगी। उर्फी ने लिखा- आज कल के बच्चे... जिसका भी बच्चा है देख लो यार, बातें जेल जाने लायक और औकात बेल की लग नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद ने अपने हेटर्स को करारा जवाब देते हुए लिखा कि वह इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराएंगी। जिसके बाद हेटर डर के उर्फी से माफी मांगने लगा। उर्फी ने चैट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा- स्कूल और कॉलेजों में हमें एंटी बुलिंग और साइबर क्लासेस लेने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।