बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया के साथ वह आए दिन अतरंगी कपड़े पहने मुंबई की सड़कों पर भी घूमती नजर आ जाती हैं। हमेशा अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा बटोरने वाली उर्फी ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया था, जिसे देख सभी चौंक गए थे। दरअसल, उर्फी ने पोस्ट के जरिए बताया था कि एक शख्स उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। इतना ही नहीं उर्फी ने दावा भी किया था कि उन्होंने उस शख्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अब उर्फी ने जिस पर आरोप लगाया है उसका पक्ष सामने आया है।
Urfi Javed: उर्फी के आरोपों पर आया पंजाब के कास्टिंग डायरेक्टर का रिएक्शन, बोले- 'उसमें दिमाग...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है पूरा मामला
बीते दिन उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर फैंस को बताया था कि एक व्यक्ति उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहा है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने उस व्यक्ति की तस्वीर और और उसकी चैट के कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए थे और बताया कि वह काफी समय से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। इतना ही नहीं उर्फी ने यह भी बताया था कि यह शख्स उनसे वीडियो सेक्स की भी डिमांड कर रहा था। पूरी पोस्ट में उर्फी ने कहीं भी शख्स का नाम नहीं लिखा था, लेकिन यह जरूर बताया था कि वह पंजाब इंडस्ट्री में काम करता है। इसके साथ ही उर्फी ने बताया था कि उन्होंने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में इस शख्स के खिलाफ करीब 14 दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन अभी तक इसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
उर्फी में नहीं दिमाग
उर्फी के तरह-तरह के आरोपों के बाद अब उस शख्स का रिएक्शन सामने आया है। उसका नाम ओबेद अफरीदी है और वह पंजाब इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर का काम करता है। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में ओबेद ने उर्फी के सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। ओबेद ने कहा, 'मैं उर्फी के साथ बहस में नहीं पड़ना चाहता क्योंकि उनके पास दिमाग ही नहीं है। मैंने उनके साथ काम किया हुआ है और हमारे बीच पैसों को लेकर टेंशन चल रही थी।'
फेक हैं चैट
जब मीडिया रिपोर्ट्स ने ओबेद से उर्फी द्वारा साझा की गई चैट के बारे में पूछा तो वह बोले, 'ये चैट फेक है, इसमें न तो मेरा नाम है और न ही मेरा नाम दिख रहा है। मुझे अपनी जिंदगी में में शांति चाहिए। पैसों की वजह से उसने ये सब शुरू किया है वरना उससे पहले हमारे बीच सब ठीक थी। वैसे भी अभी तक मुझे इसपर कोई भी कानूनी नोटिस नहीं मिला है।'