फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: 12वीं पास लड़की के टैलेंट की कायल हुईं उर्फी जावेद, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Thu, 08 Sep 2022 09:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 08 Sep 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed shared a video of Apeksha aka Paper Queen see actress Instagram post
अपेक्षा राय, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद को उनकी अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है। इसी वजह से कई बार उन्हें ट्रोल का भी सामना करना पड़ता है। कपड़ों के साथ किए गए प्रयोगों की वजह से उर्फी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक और लड़की वायरल हो रही है जो उनकी तरह ही कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट किया करती है। इस लड़की नाम अपेक्षा राय है। अपेक्षा राय को पेपर से ड्रेस बनाने के लिए जाना जाता है। 

Urfi Javed shared a video of Apeksha aka Paper Queen see actress Instagram post
अपेक्षा राय - फोटो : सोशल मीडिया

इसी वजह से इन्हें लोगों ने पेपर क्वीन नाम दे दिया है। अपेक्षा मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और अपने टैलेंट की वजह से इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खुद उर्फी जावेद भी उनकी इस प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं। उर्फी ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर अपेक्षा का एक वीडियो डाला है जिसमें वह पेपर से बनी ड्रेस लोगों को दिखा रही हैं। अपेक्षा केवल इस तरह की ड्रेस ही नहीं बनाती बल्कि इसका इस्तेमाल भी करती हैं। 

Urfi Javed shared a video of Apeksha aka Paper Queen see actress Instagram post
अपेक्षा राय - फोटो : सोशल मीडिया

उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई वीडियोज आपको देखने के लिए मिल जाएंगे जिसमें वह पेपर से बनी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वह अब तक साड़ी, रफल टाइप ड्रेस, स्ट्रैप वाले गाउन, फ्रिल वाले फ्रॉक बना चुकी हैं। उनकी कोशिश रहती है कि वह हर बार कोई नई ड्रेस बनाएं। 19 साल की अपेक्षा 12वीं पास हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 महीने के कोर्स के दौरान उन्होंने अपनी शुरुआत पेपर कटिंग से की थी। 

View this post on Instagram

A post shared by paper queen (@apeksharai97)

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed shared a video of Apeksha aka Paper Queen see actress Instagram post
अपेक्षा राय - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उन्हें पेपर से बनी ड्रेस का आइडिया आया और उन्होंने इस तरह के आउटफिट डिजाइन करने शुरू कर दिए। जानकारी के अनुसार उनका पहला वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया था जिसके बाद उन्होंने इस काम को जारी रखने का फैसला किया। मौजूदा समय में अपेक्षा के इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed