{"_id":"5c456590bdec222c51027438","slug":"uri-movie-box-office-collection-day-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल की पहली ब्लॉकबस्टर बनीं विक्की कौशल की 'उरी', 10 दिन में कमा लिए 100 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साल की पहली ब्लॉकबस्टर बनीं विक्की कौशल की 'उरी', 10 दिन में कमा लिए 100 करोड़
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के अभिनय से सजी उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) ने दूसरे हफ्ते नया रिकॉर्ड बनाया। वीकेंड पर इसने धुआंधार कमाई की है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा मिल रहा है, जिसका नतीजा इसके कलेक्शन पर देखने को मिला।
2 of 5
uri
- फोटो : social media
उरी ने रिलीज के पहले वीकेंड पर जहां 35.92 करोड़ की कमाई की थी वहीं दूसरे वीकेंड पर इसका बिजनेस 37.25 करोड़ के करीब रहा। ऐसा कम ही होता है जब हर दिन बीतने के साथ फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ता जाए। उरी से पहले 2015 में रिलीज हुई फिल्म दम लगा के हइशा के साथ भी ऐसा ही हुआ था जब दूसरे वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन ज्यादा रहा।
3 of 5
uri
- फोटो : instagram
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, उरी ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 7.75 करोड़, शनिवार को 13 करोड़ और रविवार को रिकॉर्ड 16.25 करोड़ रुपए कमाए। बीते 10 दिन में उरी ने कुल 108.49 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस तरह ये साल की पहली फिल्म बन गई है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Manikarnika
- फोटो : instagram
फिल्म का कलेक्शन अभी तक जिस तरह हो रहा है अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म कुल 175 करोड़ तक कमा सकती है। अगले हफ्ते उरी के सामने चुनौतियां भी होंगी। 25 जनवरी को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) रिलीज होगी। भारी भरकम बजट में बनी कंगना रनौत की इस फिल्म की काफी चर्चा है। मणिकर्णिका के रिलीज के बाद उरी की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
Uri Success Party
- फोटो : file photo
25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम और परेश रावल का मुख्य रोल है। फिल्ल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।