{"_id":"5c344cb9bdec2256fd710244","slug":"uri-the-surgical-strikeparesh-rawal-as-ajit-doval-says-yes-i-am-modi-bhakt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मोदी भक्त' होने के सवाल पर परेश रावल बोले-हां मैं हूं, 'उरी' में निभा रहे अजीत डोभाल का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मोदी भक्त' होने के सवाल पर परेश रावल बोले-हां मैं हूं, 'उरी' में निभा रहे अजीत डोभाल का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
paresh rawal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्की कौशल और यामी गौतम की फिल्म 'उरी' Uri:The Surgical Strike काफी चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जोकि दर्शकों के बीच काफी सराहा गया। फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हो रही है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में परेश रावल का भी अहम रोल है।
2 of 5
paresh rawal
फिल्म में परेश रावल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के रोल में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर का एक डायलॉग अजीत डोभाल की चिर-परिचित बेबाकी को दिखाता है- 'ये हिंदुस्तान अब चुप नहीं बैठेगा, ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।' अजीत डोभाल की भूमिका निभा रहे परेश रावल फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।
3 of 5
परेश रावल उर्फ बाबूराव गणपतराव आप्टे
परेश रावल ने कहा कि आम जिंदगी में जब मैं जवानों को देखता हूं तो मुझे तो लगता है कि ये जवान हमारे लिए गोली खा के मर जाते हैं सिर्फ आपकी रक्षा के लिए, उनके बारे में कुछ भी कहना, उनके काम पर शक करना और कहना कि सर्जिकल स्ट्राइक तो हुई ही नहीं थी सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परेश रावल
परेश रावल ने मोदी भक्त के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा- कोई उन्हें मोदी भक्त कहे, तो भी वह खुश हैं। वह बहुत अच्छे कवि हैं। सबसे बड़ी बात है, उनकी आंखों में जो आग है, अपने देश को लेकर, उसे आगे लाने के लिए, वर्ल्ड पावर बनाना चाहिए, क्यों नहीं बन रहा। यह जो लगन है, अतुलनीय है। एक ही पैशन लेकर चले हैं और बड़ी मुश्किल से ऐसे लीडर मिलते हैं। अब चाहे कोई मुझे उनका भक्त कहे, मैं खुश हूं।
विज्ञापन
5 of 5
uri
28 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक की तारीख दो बार बदली गई थी। बता दें कि उरी में सेना के कैंप पर हुए हमले के जवाब में भारतीय सेना ने यह ऑपरेशन किया था। उरी हमले में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। जिन कमांडो ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था उन्हें एक स्पेशल प्रक्रिया के तहत चुना गया था। जिसके बाद उन्हें विशेष ट्रेनिंग भी दी गई थी। इसी पर फिल्म बनाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।