{"_id":"5cac5dedbdec221414549376","slug":"urmila-matondkar-declares-assets-worth-68-28-crore-in-her-nomination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BA सेकंड ईयर तक पढ़ी उर्मिला के सिर पर 32 लाख का कर्ज, 68.28 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
BA सेकंड ईयर तक पढ़ी उर्मिला के सिर पर 32 लाख का कर्ज, 68.28 करोड़ की संपत्ति
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने सोमवार को मुंबई उत्तर से कांग्रेस के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल किया है। उनका भाजपा के गोपाल शेट्टी से मुकाबला है। उर्मिला ने नामांकन में खुद के पास 68.28 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति होने की जानकारी दी है। उर्मिला के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।
2 of 5
urmila matondkar
- फोटो : social media
चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपना पूरा नाम उर्मिला श्रीकांत मातोंडकर लिखा है। बता दें कुछ दिनों पहले ये अफवाह फैलाई गई थी कि उर्मिला ने शादी के बाद अपना धर्म और नाम दोनों ही बदल लिया था। जानकारी के मुताबिक उन्होंने मुंबई के रुपारेल कॉलेज से एस.वाय. बीए यानी बीए सेकंड ईयर तक पढ़ाई की है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उन्होंने खुद के पास 40.93 करोड़ की चल और 27.34 करोड़ की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी है।
3 of 5
urmila matondkar
उनकी संपत्तियों में बैंक में जमा, नकदी, गाड़ियां और जमीन तथा संपत्ति में निवेशों को भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने खुद पर 32 लाख से ज्यादा रुपये के कर्ज होने का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपने पति के पास 32.35 करोड़ की चल और 30 लाख की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी है। आपको बता दें उनके हलफनामे के अनुसार, 2013-14 में मातोंडकर की आय 1.27 करोड़ रुपये थी जो 2017-18 में दोगुने से भी ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोड शो के दौरान उर्मिला मतोंडकर
हलफनामे के मुताबिक, उर्मिला के पास 1 करोड़ 27 लाख 95 हजार की डायमंड ज्वेलरी है। इसके साथ ही 1 लाख 48 हजार रुपये के गोल्ड क्वाइन और 17 लाख 65 हजार रुपये के सोने की ज्वेलरी है। इसके अलावा उनके पास एक मर्सिडीज समेत दो कारें हैं। जबकि उनके पति मोहसिन अख्तर मीर के पास एक टाटा स्टॉर्म कार और एक रॉयल एनफील्ड डेजर्ट स्टॉर्म है।नामांकन के दौरान उर्मिला मातोंडकर मराठी लिबास में नजर आईं। उन्होंने सिर पर मराठी साफा भी बांध रखा था। उर्मिला ने नामांकन भरने के बाद रोड शो भी किया, जिसमें उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
5 of 5
उर्मिला मातोंडकर-मोहसिन अख्तर
बात करें उर्मिला मातोंडकर के पति की तो उनसे 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं। 3 मार्च 2016 को उर्मिला और मोहसिन ने एक बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।