{"_id":"5ac1e03d4f1c1ba9618b4f69","slug":"urmila-matondkar-first-time-opened-up-on-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार शादी पर खुलकर बोलीं उर्मिला, 10 साल छोटे लड़के से की थी गुपचुप तरीके से शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार शादी पर खुलकर बोलीं उर्मिला, 10 साल छोटे लड़के से की थी गुपचुप तरीके से शादी
Tue, 03 Apr 2018 06:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
urmila matondkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
90 के दशक की मशहूर अदाकारा उर्मिला मातोंडकर करीब 9 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। इरफान खान स्टारर फिल्म 'ब्लैकमेल' में उनका आइटम नंबर 'बेवफा ब्यूटी' रिलीज हो चुका है जिसमें वह अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं।
2 of 5
urmila matondkar
उर्मिला ने 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप तरीके से शादी की थी। मोहसिन पेशे से कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल हैं। दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं। शादी के बाद उर्मिला ने मीडिया से बात कम ही की है। पहली बार उन्होंने इस पर खुलकर अपनी राय रखी।
3 of 5
urmila matondkar
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में गुपचुप तरीके से शादी के सवाल पर उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि, 'मैं अपनी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हूं। इस पर बात करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। मुझे पता है लोग मेरी शादी के बारे में जानना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
urmila matondkar
शादी के बाद क्या जिंदगी में कुछ बदलाव हुए हैं इस सवाल पर उर्मिला ने कहा कि, 'ज्यादा कुछ नहीं, अगर आप खुद को नहीं बदलना चाहते तो कोई आपको नहीं बदल सकता। शादी आपकी जिंदगी को पूरा करती है। दूसरों को देखने के लिए नजरिया बदल जाता है तब आप अपने पार्टनर के साथ जिंदगी को देखते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Urmila Matondkar
उर्मिला ने आगे कहा कि, 'शादी के बाद मैं कश्मीर बहुत घूमी हूं लेकिन काम की वजह से मैं वहां ज्यादा दिनों तक रूक नहीं पाती।' प्रोडक्शन कंपनी खोले जाने पर उर्मिला ने कहा कि, 'मैं प्रोडक्शन और डायरेक्शन में नहीं उतर रही हूं। मैं कैमरे के सामने एक्टिंग करने में ही खुश हूं।' बता दें कि उर्मिला की आने वाली फिल्म 'ब्लैकमेल' 6 अप्रैल को बड़े परदे पर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।