फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी एंकर ने बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी, इन 5 सेलिब्रिटीज ने भी कम उम्र में दे दी थी जान

Tue, 03 Apr 2018 06:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
radhika reddy and here is 5 celebrities who allegedly committed suicide

ग्लैमर इंडस्ट्री में डिप्रेशन का शिकार आए दिन कोई ना होते रहता है। अब डिप्रेशन की वजह से हैदराबाद में एक टीवी एंकर राधिका रेड्डी ने अपनी बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। वह एक न्यूज चैनल में काम करती थीं। राधिका के पास से पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरा दिमाग ही मेरा दुश्मन है। पुलिस का मानना है कि राधिका डिप्रेशन से जूझ रही थीं। ग्लैमर की इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे ही 5 लोगों के बारे में जानिए जिन्होंने डिप्रेशन की वजह से खुदकुशी कर ली।


 

 

radhika reddy and here is 5 celebrities who allegedly committed suicide
silk smitha

सिल्क स्मिता
दक्षिण के सिनेमा की 35 साल की एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का शव 3 सितंबर 1996 को उनके घर में पंखे से झूलते हुए पाया गया था। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताकर केस बंद कर दिया। सिल्क स्मिता के करीबियों के मुताबिक फिल्मों में एक्टिंग और गाने से सिल्क ने अच्छी कमाई की थी। ऐसे में उनके एक दोस्त ने उन्हें प्रोड्यूसर बनकर और पैसे कमाने का लालच दिया। पहली 2 फिल्मों में ही सिल्क को करीब 2 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा था। जिसकी वजह से सिल्क डिप्रेशन में चली गईं। बतौर प्रोड्यूसर उनकी तीसरी फिल्म पूरी नहीं हो सकी थी।

radhika reddy and here is 5 celebrities who allegedly committed suicide
जिया खान

जिया खान
अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'निशब्द' में नजर आईं 25 साल की जिया खान का शव 3 जून 2013 को जुहू स्थित उनके अपार्टमेंट में मिला। शुरुआती दौर में इसे आत्महत्या माना गया लेकिन इस मामले में मोड़ तब आया जब जिया की मां ने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर हत्या का आरोप लगाया। पिछले साल दिसंबर में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौत से कुछ महीने पहले जिया प्रेग्नेंट थीं। इसी दौरान सूरज ने उनसे दूरियां बना लीं जिसके बाद जिया डिप्रेशन की शिकार हो गईं और खुदकुशी कर ली। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
radhika reddy and here is 5 celebrities who allegedly committed suicide
प्रत्यूषा बनर्जी

प्रत्यूषा बनर्जी
कलर्स पर आने वाले शो 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को सुसाइड कर लिया था। मौत के वक्त प्रत्यूषा 25 साल की थीं। प्रत्यूषा के परिवारवालों और दोस्तों ने उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
radhika reddy and here is 5 celebrities who allegedly committed suicide
सोनाली बेंद्रे के साथ कुणाल सिंह

कुणाल सिंह
तमिल सिनेमा के एक्टर कुणाल सिंह ने सोनाली बेंद्रे के अपोजिट बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन उन्हें लगातार असफलता का मुंह देखना पड़ा। 7 फरवरी 2008 को कुणाल अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में पंखे से लटके हुए मिले थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन अंदाजा लगाया जाता रहा है कि फिल्मों में लगातार मिल रही असफलता से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मौत के वक्त उनकी उम्र 30 साल थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed