{"_id":"5ac1fb074f1c1bc6618b5101","slug":"this-is-how-tiger-shroff-thanks-his-fans-after-huge-success-of-baaghi-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंपर कमाई कर रही बागी 2, गदगद टाइगर श्रॉफ ने ऐसे किया फैन्स का शुक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बंपर कमाई कर रही बागी 2, गदगद टाइगर श्रॉफ ने ऐसे किया फैन्स का शुक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क
Updated Tue, 03 Apr 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म 'बागी 2' की सक्सेस जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 3 दिनों में 73 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अपनी कामयाबी से गदगद टाइगर ने सोशल मीडिया पर अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
टाइगर श्रॉफ ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में टाइगर श्रॉफ ने कहा, 'हैलो, मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं, मुझे और 'बागी 2' की टीम के प्रति के अपना प्यार और समर्थन जाहिर करने के लिए शुक्रिया। बहुत बहुत धन्यवाद, जितना शुक्रिया कहूं उतना कम है. मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं कोई सपना देख रहा हूं, क्योंकि यह ऐसा कुछ है जिसके बारे में, मैं कभी सपनो में भी सोच नही सकता। बहुत बहुत धन्यवाद। मैं नहीं बता सकता कि मैं क्या महसूस कर रहा है। आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने समर्थन में ट्वीट किया और जनता जनार्दन का धन्यवाद, दोस्त, परिवार सभी को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद।'
With love ❤ #forevergrateful🙏🙏😊 #baaghi2
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये की कमाई कर तहलका मचाया। फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 20.40 करोड़ रुपये बिजनेस किया, जबकि रविवार को 27.60 करोड़ रुपये की शानदार ग्रोथ देखने मिली, यानी कुल मिलाकर फिल्म ने सफलतापूर्वक 73.10 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके पहले टाइगर श्रॉफ के गुरू ऋतिक रोशन और बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने बागी के लिए टाइगर को बधाई दी थी। 'बागी 2' 2016 में आई सुपरहिट फिल्म 'बागी' का सीक्वल है और फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक अनदेखे अवतार में नजर आ रहे है जो इस भाग का बेस्ट पार्ट है।