{"_id":"5ac21a0d4f1c1b95618b4fd4","slug":"kajol-take-big-decision-about-her-daughter-nyasa-without-informing-ajay-devgan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन को बिना बताए काजोल ने बेटी न्यासा को लेकर किया था ये बड़ा फैसला, आखिर क्या थी 'वो' बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन को बिना बताए काजोल ने बेटी न्यासा को लेकर किया था ये बड़ा फैसला, आखिर क्या थी 'वो' बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस काजोल हमेशा अपने बच्चों को लेकर काफी केयरिंग नजर आते हैं। दोनों ने ही बच्चों को ग्लैमर और मीडिया वर्ल्ड से काफी दूर रखा हुआ है ताकि दोनों की परवरिश अच्छे से हो सके। बेटी न्यासा और बेटे युग को लेकर अजय भी केयरिंग फादर का रोल निभाते हैं। वह हर जगह अपने बच्चों को प्रोटेक्ट करते नजर आते हैं। इन सबके बीच भी काजोल ने अजय से बिना पूछे बेटी न्यासा को लेकर एक बड़ा फैसला कर लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने अजय को इसके बारे में बताना जरूरी समझा।
Trending Videos
2 of 7
खबर है कि कि अजय देवगन और काजोल ने अपनी बेटी न्यासा को पढ़ने के लिए सिंगापुर भेज दिया है। न्यासा का एडमिशन सिंगापुर के एक बोर्डिंग स्कूल में कराया गया है। सूत्रों की मानें तो बेटी से मिलने के लिए अजय देवगन और काजोल सिंगापुर भी गए थे। एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि न्यासा को विदेश भेजने के बारे में पहले उन्होंने अजय को नहीं बताया था। यह फैसला काजोल ने अकेले ही लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
हालांकि बाद में काजोल ने इसे अजय को बताना जरूरी समझा। उन्हें लगा कि अजय भी इस बारे में अपनी राय रख सकते हैं। काजोल के अनुसार वह न्यासा को ज्यादा समझती हैं इसलिए उनके बारे में अच्छा ही सोचेंगी। काजोल ने बतायाथा कि इस फैसले को सुनकर अजय देवगन हैरान रह गए थे। उन्हें काजोल की बात पर यकीन नहीं हो रहा था।
4 of 7
इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि खुद से अपने बच्चे को दूर करना हर माता-पिता के लिए काफी मुश्किल भरा काम होता है। हालांकि बाद में समझ आता है कि इसमें ही बच्चे की भलाई है। काजोल ने कहा- 'यह मेरे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल की घड़ी थी लेकिन मुझसे भी ज्यादा मुश्किल अजय के लिए था। वह एक काफी केयरिंग फादर हैं।'
विज्ञापन
5 of 7
काजोल ने बताया- 'मैंने घर से दूर रहकर बोर्डिंग स्कूल से ही पढ़ाई की है। यहां तक मेरी मां (तनुजा) और बहन ( तनीषा मुखर्जी) ने भी बोर्डिंग स्कूल में ही पढ़ाई की है। एक माता-पिता के तौर पर हमें अपने बच्चों के लिए यह करना पड़ता है क्योंकि बच्चों की इसमें भलाई होती है और हमारे लिए यह कष्टदायी होता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X