{"_id":"604789304ba29279be45c052","slug":"urmila-matondkar-is-all-set-to-comeback-on-big-screen-after-12-years-said-fans-would-get-to-see-something-interesting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 सालों बाद बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं उर्मिला मातोंडकर, कहा- कुछ दिलचस्प लेकर आने वाली हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12 सालों बाद बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं उर्मिला मातोंडकर, कहा- कुछ दिलचस्प लेकर आने वाली हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 09 Mar 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजनीति में दमखम दिखाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो 12 साल बाद फिर से फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही एक नई फिल्म लेकर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो एक वेब शो में भी नजर आ सकती हैं।
उर्मिला ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की है जिसमें रंगीला, प्यार तूने क्या किया, भूत, पिंजर जैसी फिल्में शामिल है। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर आखिरी बार साल 2018 में इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' के एक खास गाने में नजर आईं थीं। उसके बाद उर्मिला ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी और 2019 में राजनीति में कदम रखा था।
3 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Instagram
उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद उन्होंने पिछले साल ही कांग्रेस से खुद को अलग कर शिवसेना का हाथ थाम लिया था। उर्मिला राजनीति में तो सक्रिय हैं ही लेकिन वो फिल्मी चकाचौंध से खुद को ज्यादा दिनों तक दूर नही रखना चाहती हैं। उर्मिला साल 2020 में ही वेब सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन कोरोना के चलते ये प्लान आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Instagram
उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि, 'पिछले साल अप्रैल में एक वेब सीरीज करने वाली थी जिसकी स्क्रिप्ट भी मुझे पसंद आई थी। हालांकि लॉकडाउन के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया था'। उर्मिला ने कहा कि उन्हें ये भी नहीं पता कि ये प्रोजक्ट शुरू होगा भी या नहीं, लेकिन वो जल्द ही एक फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 5
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
उर्मिला ने कहा कि अब वो केवल वही काम करना चाहती हैं जो उन्हें पसंद आए और कुछ अलग हो। उन्होंने कहा कि, 'अगर वेब शो नहीं बनता है तो मैं कुछ और करुंगी। जल्द ही आप मुझे बड़े पर्दे पर देखेंगे। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने फैंस के लिए कुछ दिलचस्प जरूर लेकर आउंगी। मैंने खुद से वादा किया है कि अब मैं जो भी काम हाथ में लूंगी वो केवल मुझे ही नहीं दर्शकों को भी काफी पसंद आएगा'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।