फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्मिला मातोंडकर का भाजपा पर तंज, कहा- अक्कड़-बक्कड़ बंबे बो, डीजल नब्बे-पेट्रोल सौ

Thu, 18 Feb 2021 07:31 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Urmila goes akkad bakkad bambey bo as petrol price zooms past Rs 100
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram

देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दामों में लगातार हो रही वृद्धि पर सभी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो अब इसे लेकर अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अलग अंदाज में ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।



 

Urmila goes akkad bakkad bambey bo as petrol price zooms past Rs 100
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट किया और लिखा, 'अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो, डीजल नब्बे पेट्रोल सौ, सौ मे लगा धागा, सिलेंडर ऊछल के भागा।' अभिनेत्री के इस ट्वीट पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
 

Urmila goes akkad bakkad bambey bo as petrol price zooms past Rs 100
उर्मिला मातोंडकर

ये पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने किसी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि इससे पहले उर्मिला मातोंडकर ने हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल के 200 किसानों की मौत के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, 'जो लोग किसानों को खालिस्तानी और देशद्रोही कहते हैं, उनका हरियाणा के कृषिमंत्री जेपी दलाल जी के इस बेहद शर्मनाक और असंवेदनशील बयान पर क्या कहना है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila goes akkad bakkad bambey bo as petrol price zooms past Rs 100
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram

तो वहीं इससे पहले अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने मौजूदा समय में चल रही वंशवाद की बहस में अपनी बात रखी थी। उन्होंने बीते दिनों को याद करते हुए कहा था कि जब देश में सोशल मीडिया नहीं था तब अपनी बात को दूसरों तक पहुंचाने के लिए कुछ गिने चुने मीडिया संस्थानों का सहारा ही लेना पड़ता था। उस समय वे मीडिया संस्थान किसी माफिया से कम नहीं थे। अभिनेत्री ने कहा था कि मीडिया ने उनकी हिट फिल्मों के बारे में तो ज्यादा नहीं लिखा लेकिन जब उनकी 11 फिल्में असफल रहीं तो हेडिंग बड़े अक्षरों में जाने लगी। 

विज्ञापन
Urmila goes akkad bakkad bambey bo as petrol price zooms past Rs 100
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram

उर्मिला के राजनीतिक करियर की बात करें तो उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। इसी के साथ उर्मिला ने राजनीति में प्रवेश किया था। लेकिन पांच महीने में ही उर्मिला ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और पॉलीटिक्स से किनारा कर लिया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके बाद उन्होंने शिवसेना पार्टी का दामन थाम लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed