फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपोटिज्म पर गोविंदा की बेटी टीना का बयान, कहा- नेपो किड होती तो अब तक 30-40 फिल्में कर लेती

Thu, 18 Feb 2021 06:47 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Govinda’s Daughter Tina Ahuja Says She Can Never Be Called A Nepo Kid
गोविंदा और टीना आहूजा - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा गहराया हुआ है। अभिनेता के निधन के बाद लोगों ने स्टार किड्स की फिल्मों का बहिष्कार करने की बात कही थी। लोगों का मानना है कि स्टार किड्स को फिल्म इंडस्ट्री में जल्दी मौके मिल जाते हैं और बाहर से आए हुए लोगों को इंडस्ट्री नहीं अपनाती। अब नेपोटिज्म पर अभिनेता गोविंदा की बेटी और एक्ट्रेस टीना आहूजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि उन्हें नेपो किड नहीं कहा जा सकता।

Govinda’s Daughter Tina Ahuja Says She Can Never Be Called A Nepo Kid
टीना आहूजा - फोटो : Instagram

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में टीना आहूजा ने कहा कि, 'मैंने कभी पापा से किसी भी प्रकार की कोई प्रोफोशनल मदद नहीं ली है। मुझे अपनी योग्यता के आधार पर सभी फिल्में मिली हैं। इसलिए मुझे नेपो किड नहीं कहा जा सकता है। अगर मैं नेपोटिज्म का प्रोडक्ट होती, तो मैं अब तक 30-40 फिल्में साइन कर लेती।' 

Govinda’s Daughter Tina Ahuja Says She Can Never Be Called A Nepo Kid
टीना आहूजा और गोविंदा - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'यही एक बात है जो पापा ने अब तक नहीं की है और मैंने भी उनसे कभी उनका रेफरेंस लगाने के लिए नहीं कहा है। हालांकि, जिस दिन मुझे किसी चीज की जरूरत होगी, तो वे हमेशा मेरे साथ खड़े हैं। मुझे अपने दम पर सभी ऑफर्स मिले हैं, मेरे पापा ने इसमें मेरी कभी कोई मदद नहीं की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda’s Daughter Tina Ahuja Says She Can Never Be Called A Nepo Kid
टीना आहूजा - फोटो : Instagram

टीना आगे कहती हैं, 'पापा को पता होता है कि  मैं क्या कर रही हूं और क्या नहीं। मैं जो भी काम कर रही होती हूं, उन्हें हर चीज की रिपोर्ट मिलती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह मेरे काम में हस्तक्षेप करते हैं। पापा ने कभी किसी को मुझे फिल्म दिलाने के लिए नहीं कहा है। पापा मेरे लिए एक फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते हैं। पापा हमेशा मेरे काम में मेरा बहुत सपोर्ट करते हैं। तो चलिए देखते हैं, हो सकता है कि भविष्य में भी हम ऐसा ही करें।'

विज्ञापन
Govinda’s Daughter Tina Ahuja Says She Can Never Be Called A Nepo Kid
टीना आहूजा - फोटो : Instagram

बता दें कि टीना आहूजा ने साल 2015 में निर्देशक स्मीप कांग की फिल्म 'सेकेंड हैंड हस्बैंड' से फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल लीड रोल में थे। इसके अलावा फिल्म में गीता बसरा और धर्मेंद्र भी लीड रोल में थे। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed