फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी को कहा ‘स्वीट’, जानें किस बात से इंप्रेस हो गईं अभिनेत्री

Thu, 18 Feb 2021 05:47 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 18 Feb 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
actress swara bhaskar called rahul gandhi sweet in her tweet
राहुल गांधी स्वरा भास्कर - फोटो : Social media

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पुडुचेरी दौरे पर थे। यहां अप्रैल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में राहुल यहां पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने छात्रों द्वारा 'सर' पुकारे जाने पर उन्हें मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

actress swara bhaskar called rahul gandhi sweet in her tweet
राहुल गांधी - फोटो : Social media

राहुल गांधी ने कहा कि ‘मेरा नाम सर नहीं है। मेरा नाम राहुल है इसलिए मुझे राहुल ही पुकारें। सर आप अपने प्रिंसिपल और टीचर को कहें मुझे राहुल ही कहें।’ राहुल गांधी के इतना कहते ही छात्र उत्साहित हो गए। उन्होंने राहुल के जवाब को खूब पसंद किया। वे बोले कि तब हम आपको राहुल अन्ना (भाई) पुकार सकते हैं? इसपर राहुल ने हामी भर दी।

actress swara bhaskar called rahul gandhi sweet in her tweet
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

राहुल गांधी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इसे ट्वीट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘स्वीट!’। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर भी खूब प्रतिक्रिया आ रही है। वैसे राहुल कई मौकों पर ऐसा कहते नजर आए हैं। जब भी वे किसी कॉलेज में संबोधित करने जाते हैं तो ‘सर’ बुलाने पर मना कर देते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने चेन्नई के स्टैला मेरिट कॉलेज में भी किया था।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress swara bhaskar called rahul gandhi sweet in her tweet
राहुल गांधी - फोटो : Twitter

बता दें कि राहुल गांधी ने पुडुचेरी दौरे के दौरान बुधवार को मछुआरों से मुलाकात की। मछुआरों की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस सांसद ने उन्हें 'समुद्र का किसान' कहकर बुलाया। और कहा कि उनके काम में कितनी समस्याएं आती हैं इसे समझने के लिए वे खुद उनके साथ समुद्र की तरफ जाना चाहते हैं।

विज्ञापन
actress swara bhaskar called rahul gandhi sweet in her tweet
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

बता दें कि पुडुचेरी में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस में फूट पड़ गई है। पार्टी के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे राहुल के सामने कम समय में पार्टी को मजबूती प्रदान करने की चुनौती खड़ी हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed