{"_id":"602e5a918ebc3ee9276a1ba3","slug":"the-life-of-maharani-gayatri-devi-is-set-to-be-adapted-into-a-drama-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महारानी गायत्री देवी की कहानी परदे पर उतारने की तैयारी शुरू, वारिसों ने प्रस्ताव को दी हरी झंडी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महारानी गायत्री देवी की कहानी परदे पर उतारने की तैयारी शुरू, वारिसों ने प्रस्ताव को दी हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Feb 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महारानी गायत्री देवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओटीटी पर मनोरंजन के लिए मचे महासंग्राम में अब जयपुर की चर्चित महारानी गायत्री देवी की कहानी पर भी दांव लगने जा रहा है। उनकी जीवनी पर एक वेब सीरीज बनाने के अधिकार उनके वारिसों ने मुंबई की एक प्रोडक्शन कंपनी को बेच दिए हैं। और, इस सीरीज को लिखने के लिए हिंदी सिनेमा की दो दिग्गज लेखकों को साइन कर लिया गया है।
2 of 5
महारानी गायत्री देवी
- फोटो : Twitter
दक्षिण एशिया की चर्चित हस्तियों में से एक रहीं जयपुर की महारानी गायत्री देवी का जीवन शानदार रहा है। उनके रहन सहन और उनकी दिनचर्या देश के तमाम रईसों की ईर्ष्या का सबब रही है। उनको लेकर तमाम किंवदंतिया प्रचलित हैं। ढेरों किस्से हैं और दर्जनों कहानियां हैं। लेकिन, इनमें से कुछ भी कभी परदे पर नहीं आया।
3 of 5
महारानी गायत्री देवी और सवाई मान सिंह
- फोटो : Twitter
अमेरिकी राष्ट्रपति और ब्रिटेन की महारानी तक सीधी पहुंच रखने वाली जयपुर की महारानी रहीं गायत्री देवी का जन्म लंदन में हुआ था। पिता उनके कूच बिहार के महाराजा था। शादी उनकी महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय से हुई। कांग्रेस पार्टी की वह कट्टर आलोचक रहीं और तब के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से कांग्रेस में शामिल होने के मिले न्योते को भी उन्होंने ठुकरा दिया था। उनके वारिसों देवराज सिंह और लालित्य ने अब अपनी दादी के जीवन पर ये सीरीज बनाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी दादी पर बनने जा रही वेब सीरीज के बारे में देवराज और लालित्य कहते हैं, “एक प्रेरणादायी जीवनी को एक ड्रामा सीरीज में तब्दील होते देखना काफी रोमांचक है।” दोनों ने उम्मीद जताई कि ये सीरीज लाखों लोगों खासतौर से युवाओं को प्रेरित करने में सफल रहेगी। और, साथ ही दुनिया को एक ऐसी शख्सीयत के अनजान पहलुओं के बारे में शिक्षित करेगी जिनका नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
लालित्य सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक इस सीरीज की शूटिंग के लिए गायत्री देवी के निजी उपयोग की वस्तुएं भी प्रयोग में लाई जाएंगी। राजस्थान की वास्तविक लोकेशन्स पर शूट होने जा रही इस फिल्म में राजपूताने का पूरा वैभव और उसकी आन बान शान की झांकी भी पेश की जाएगी। हिंदी सिनेमा की दो चर्चित लेखकों भवानी अय्यर और कौसर मुनीर को ये सीरीज लिखने के लिए साइन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।