फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत को 'रुदाली' कहने पर बोलीं उर्मिला मातोंडकर- 'मुझे अपने शब्दों पर खेद नहीं, लेकिन माफी मांगने से मैं...'

Fri, 18 Sep 2020 06:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 18 Sep 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
urmila matondkar Reaction On Rudali Remark On Kangana Ranaut after she Called Her Porn Star
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut

बॉलीवुड को लेकर ड्रग्स विवाद इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने संसद में बिना किसी का नाम लिए कहा था कि लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। जया बच्चन के इस बयान का समर्थन करते हुए उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रणौत पर कमेंट किया तो जवाब में कंगना ने भी उन्हें खरीखोटी सुना दी।

urmila matondkar Reaction On Rudali Remark On Kangana Ranaut after she Called Her Porn Star
कंगना रणौत, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : File Photo

उर्मिला ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना पर हमला बोलते हुए उन्हें 'रुदाली' कह दिया था। अब उर्मिला ने कहा है, 'कंगना को मेरे बयान से किसी भी तरीके से यह आपत्तिजनक लगा हो तो मैं माफी मांग सकती हूं। लेकिन माफी मांगने से मैं छोटी नहीं हो जाऊंगी। मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उन पर मुझे कोई खेद नहीं है।'

urmila matondkar Reaction On Rudali Remark On Kangana Ranaut after she Called Her Porn Star
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

उर्मिला ने कहा, 'मैंने कंगना को रुदाली विशेष संदर्भ (विक्टिम कार्ड खेलने के लिए) में कहा था। मुझे समझ नहीं आता कि आखिर क्यों कोई इंसान हमेशा विक्टिम कार्ड खेलता रहता है। जब इंडस्ट्री में आपका इतना लंबा और बेहतरीन करियर हो, जहां से आपको सब कुछ मिला हो? आप आपके साथ न होने वाले लोगों के बारे में बोल रही हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
urmila matondkar Reaction On Rudali Remark On Kangana Ranaut after she Called Her Porn Star
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaDaily

बता दें कंगना ने उर्मिला पर हमला बोलते हुए कहा था, 'मुझे स्वयं पर विश्वास है कि मैंने जीवन के साथ समझौता नहीं किया है। मेरे इर्द-गिर्द जो दबाव था, मैं उसके आगे झुकी नहीं हूं। मुझे टिकट के लिए ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा। वह मेरे संघर्षों का मजाक बना रही हैं। वह खुद एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं जानी जाती हैं।' 

विज्ञापन
urmila matondkar Reaction On Rudali Remark On Kangana Ranaut after she Called Her Porn Star
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर ने अपने एक इंटरव्यू में हिमाचल को ड्रग्स का गढ़ बताया था। उर्मिला ने कंगना से कहा था- 'पूरा देश ड्रग्स के खतरे का सामना कर रहा है। क्या उन्हें पता है कि जहां से वो आती हैं, यानी हिमाचल प्रदेश खुद ड्रग्स का एक गढ़ है। कंगना को सबसे पहले अपने राज्य से इसकी शुरुआत करनी चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed