फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urmila Matondkar: शाहरुख खान के समर्थन में आईं उर्मिला मातोंडकर, लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार पर हुए विवाद पर कही ये बात

Mon, 07 Feb 2022 06:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 07 Feb 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Urmila Matondkar supports Shah Rukh Khan who was trolled for blowing up Lata Mangeshkar funeral
शाहरुख खान, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया

भारतरत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लता जी का रविवार शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां पर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। अभिनेता शाहरुख खान भी लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। यहां पर शाहरुख खान ने दोनों हाथ जोड़कर लता मंगेशकर के लिए दुआ मांगी। इतना ही नहीं, वह यहां पर मास्क हाटकर फूंक भी मारते हैं, जिस वजह से अब शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों को शाहरुख खान का यूं लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर के आगे फूंक मारना पसंद नहीं आया, जिस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने शाहरुख खान का सपोर्ट किया है और उन्होंने शाहरुख खान को ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है।

Urmila Matondkar supports Shah Rukh Khan who was trolled for blowing up Lata Mangeshkar funeral
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया

उर्मिला मातोंडकर ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने जो लिखा वो सीधा-सीधा शाहरुख खान की ओर इशारा कर रहा है। उन्होंने लिखा कि दुआओं को फुंकना कहते हैं। इस सभ्यता, संस्कृति को भारत कहते हैं। प्रधानमंत्री जी की फोटो को लगा रखी है, उनसे कुछ सीखा होता। भारत मां की अनमोल बेटी का गाना सुनें। ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबकि सन्मति दे भगवान, सारा जगह तेरी सन्तान। (आज का दिन तो छोड़ देते)।

Urmila Matondkar supports Shah Rukh Khan who was trolled for blowing up Lata Mangeshkar funeral
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, उर्मिला मातोंडकर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शाहरुख खान को ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज लोग उस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं जिसने कई अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। राजनीति अब इस नीचले स्तर पर पहुंच चुकी है और यह बेहद दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila Matondkar supports Shah Rukh Khan who was trolled for blowing up Lata Mangeshkar funeral
शाहरुख खान लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में शाहरुख खान के फैंस भी अभिनेता का सोशल मीडिया पर खुलकर सपोर्ट करते हैं। कई यूजर ने ट्विटर पर शाहरुख खान की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह दुआ मांगते दिख रहे हैं और उनके साथ खड़ी एक महिला हाथ जोड़े हुए हैं। इस तस्वीर के साथ यूजर ने लिखा, ‘एक तस्वीर में असली भारत।’ इस तस्वीर के साथ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘धर्मनिरपेक्षता का उदाहरण। हमारा भारत।’

विज्ञापन
Urmila Matondkar supports Shah Rukh Khan who was trolled for blowing up Lata Mangeshkar funeral
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @IIMMDelhi

लता मंगेशकर ने 6 फरवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लगभग एक महीने से इस अस्पताल में भर्ती थीं। वह कोरोना और निमोनिया की चपेट में आ गई थीं। यहां पर डॉक्टरों की टीम उनका लगातार इलाज कर रही थी लेकिन रविवार को वह जिंदगी की जंग हार गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed