Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Lata Mangeshkar Funeral: Shahrukh Khan's fans defended the allegations of spitting during the funeral shared the video clip of my name is khan
{"_id":"6201117375b0cf2fce7513b3","slug":"lata-mangeshkar-funeral-shahrukh-khan-s-fans-defended-the-allegations-of-spitting-during-the-funeral-shared-the-video-clip-of-my-name-is-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar Funeral: अंतिम संस्कार के दौरान फूंकने पर शाहरुख खान के फैंस ने किया बचाव, शेयर की यह वीडियो क्लिप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lata Mangeshkar Funeral: अंतिम संस्कार के दौरान फूंकने पर शाहरुख खान के फैंस ने किया बचाव, शेयर की यह वीडियो क्लिप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:04 PM IST
सार
भारतीय सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन के बाद से ही पूरे देश में गम का माहौल है। रविवार सुबह लता जी के निधन की खबर सामने आते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन के बाद से ही पूरे देश में गम का माहौल है। रविवार सुबह लता जी के निधन की खबर सामने आते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई। इसी बीच लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए शाहरुख खान भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में बने हुए हैं। दरअसल अभिनेता की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद ही लोग अभिनेता पर कई तरह के आरोप लगाते नजर आए। ऐसे में अब अपने पसंदीदा कलाकार के समर्थन में कई सोशल मीडिया यूजर्स सामने आए हैं। शाहरुख के फैंस ने ना सिर्फ इंटरनेट पर चल रहे आरोपों के खिलाफ उनका समर्थन किया बल्कि इसका सबूत भी दिया।
दरअसल, लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार को अभिनेता शाहरूख खान और उनके मैनेजर पूजा ददलानी मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे। इस दौरान जहां पूजा ने हाथ जोड़कर लता जी के लिए प्रार्थना की, तो वहीं शाहरूख खान ने हाथ उठा कर दुआ करते हुए लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दुआ पढ़ने के बाद शाहरूख के एक एक्शन में सोशल मीडिया पर विवाद छेड़ दिया। जिस पर अब शाहरुख के फैंस उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : ANI
लता जी को श्रद्धांजलि देते हुए शाहरूख खान ने दुआ पढ़ने के बाद माक्स हटाकर उनके ऊपर फूंक मारी, जिसे सोशल मीडिया पर कुछ लोग गलत तरीके से पेश करने लगे। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वर्ग के लोगों ने शाहरुख पर आरोप लगाया कि उन्होंने लता जी की अंत्येष्टि के दौरान फूंककर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : ANI
ऐसे में अब शाहरुख का समर्थन करते हुए उनके फैंस भी इस विवाद में शामिल हो गए हैं। दरअसल अभिनेता की इस एक्शन का समर्थन करते हुए कई लोगों ने कहा कि दुआ पढ़ने के बाद फूंक मारना इस्लामिक रीति-रिवाजों का हिस्सा है। इतना ही नहीं इस बात को साबित करने के लिए अब सोशल मीडिया पर शाहरुख की एक फिल्म के गाने का वीडियो भी शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की मशहूर फिल्म ‘माय नेम इज खान’ के मशहूर गाने ‘सजदा’ की एक वीडियो क्लिप शेयर की गई है। इस फिल्म में मुसलमान बने शाहरुख ने हिंदू बनीं काजोल से शादी की है। इस वीडियो क्लिप में काजोल आरती करने के बाद अपने बेटे को आशीर्वाद देती हैं, तो वहीं शाहरुख सुबह की नमाज पढ़ने के बाद आशीर्वाद देते हुए अपने बेटे पर फूंक मारते हैं।
इस वीडियो क्लिप का हवाला देते हुए शाहरुख के फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘वह बस दुआ पढ़ने के बाद फूंक मार रहे हैं जो कि इसका हिस्सा है।’ दरअसल, लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए शाहरुख खान और उनकी मैनेजर पूजा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में कई लोगों ने पूजा को गौरी खान समझ लिया था। वहीं, कई लोग इस तस्वीर को भारत की एकता और धर्मनिरपेक्षता प्रतीक बता रहे थे। फोटो में एक तरफ जहां पूजा हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही थी. तो वहीं शाहरुख खान हाथ फैलाकर दुआ करते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।