फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कारण शूटिंग सेट पर नहीं पहुंची ये एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर को हुआ बड़ा नुकसान

Sun, 28 Apr 2019 09:37 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 28 Apr 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
urvarshi rautela did not go on shoot for this reason
urvashi rautela

सनी देओल की फिल्म 'सिंह साहब दि ग्रेट' से अपने अभिनय की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सातवें आसमान हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'हेट स्टोरी 4' करने के बाद वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उनके कारण फिल्म निर्माता परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह जिस फिल्म की शूटिंंग कर रहीं थीं वहां इस कारण नहीं पहुंचीं। 



 

urvarshi rautela did not go on shoot for this reason
urvashi rautela

बता दें कि उर्वशी इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म एक बोल्ड कॉमेडी होगी। फिल्म में वह एक ऐसी लड़की का किरदार निभाएंगी जो अपनी वर्जिनिटी खोना चाहती हैं। फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के टाइटल को लेकर एक पोल भी कराया था। फिल्म में उर्वशी का नाम भानुप्रिया होगा जो बेहद शर्मिली है।

urvarshi rautela did not go on shoot for this reason
urvashi rautela

फिल्म के प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल के मुताबिक  फिल्म में उर्वशी के पिता उसकी जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं। इसके लिए वह एक पंडित की सलाह भी लेते हैं। लेकिन, पंडित उन्हें बताता है कि भानुप्रिया की शादी हो जाएगी। लेकिन वह ताउम्र वर्जिन रहेगी। इसके बाद वह अपनी वर्जिनिटी लूज करने के लिए कई लड़कों से रिलेशन बनाती हैं। लेकिन किसी न किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
urvarshi rautela did not go on shoot for this reason
urvashi rautela - फोटो : instagram

बता दें कि फिल्म प्रोड्यूसर महेन्द्र धारीवाल ने उर्वशी को फोन किया तो उन्होंने दिन में शूटिंग करने से मना कर दिया था और रात में शूटिंग रखने के लिए कहा। प्रोड्यूसर ने उर्वशी से जब सिर्फ रात को शूटिंग करने का कारण पूछा तो अभिनेत्री ने बताया। मुंबई में दिन के वक्त तापमान बहुत हाई रहता है और लहंगा भी बहुत भारी है जिसे पहनकर शूट करने में उन्हें दिक्कत होगी। खबर है कि उर्वशी के आगे प्रोड्यूसर को झुकना पड़ा और फिल्म की शूटिंग सेटअप को रात के लिए लगवाया गया। इस बदलाव में प्रोड्यूसर को लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान झेलना पड़ा।

विज्ञापन
urvarshi rautela did not go on shoot for this reason
urvashi rautela

सोशल मीडिया पर हुआ था पोल
सोशल मीडिया पर मेकर्स ने फिल्म के टाइटल को लेकर एक पोल कराया था। इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स को तीन टाइटल के ऑप्शन दिए थे। ये तीन ऑप्शन थे- वर्जिन भानुप्रिया, गुडलक भानुप्रिया और भानुप्रिया। इस पोल में यूजर्स ने सबसे ज्यादा वोट वर्जिन भानुप्रिया को दिए थे। वहीं, धारीवाल के मुताबिक फिल्म के सीन में उर्वशी और उनके ब्वॉयफ्रेंड गोवा जाते हैं। वहां, पर दोनों रिलेशन बनाने वाले होते हैं तभी उर्वशी को पता चलता है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड समलैंगिक है।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed