{"_id":"6835a34a937c3ae36105bb9e","slug":"urvashi-rautela-befitting-reply-on-allegations-of-copying-aishwarya-rai-in-78th-cannes-film-festival-2025-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urvashi Rautela: ऐश्वर्या की कॉपी कहे जाने पर आगबबूला उर्वशी, बोलीं- ' मैं किसी की डुप्लीकेट बनने कान नहीं गई'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urvashi Rautela: ऐश्वर्या की कॉपी कहे जाने पर आगबबूला उर्वशी, बोलीं- ' मैं किसी की डुप्लीकेट बनने कान नहीं गई'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 27 May 2025 05:22 PM IST
सार
Urvashi Rautela at Cannes 2025: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला हाल ही में संपन्न हुए कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। उन्होंने अपने लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी। इस बीच उन पर कथित तौर पर ऐश्वर्या राय को कॉपी करने का आरोप लगा, जिसका उर्वशी ने करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला-ऐश्वर्या राय
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी टिप्पणियों, अपने लुक और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में वे जब कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं तो उनके स्टाइल को लेकर फिर सोशल मीडिया पर उर्वशी को ट्रोल किया गया। मगर, इस बार उर्वशी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। आखिर उन पर ऐश्वर्या राय को कॉपी करने का आरोप जो लगाया गया। ऐसा कहने वालों को उर्वशी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया है।
2 of 5
उर्वशी रौतेला
- फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
ऐश्वर्या की डुप्लीकेट कहे जाने पर बुरी तरह चिढ़ीं उर्वशी
हाल ही में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल संपन्न हुए। यहां कई भारतीय अभिनेत्रियों ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। उर्वशी रौतेला भी कान फेस्टिवल पहुंचीं। उन पर कथित तौर पर ऐश्वर्या राय को कॉपी करने का आरोप लगाया गया। बता दें कि ऐश्वर्या साल 2002 से कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेर रही हैं। खुद को ऐश्वर्या का डुप्लीकेट कहने वालों को उर्वशी ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर जवाब दिया है।
3 of 5
उर्वशी रौतेला
- फोटो : एक्स
बोलीं- 'मुझे कान में अलग दिखने के लिए बुलाया गया'
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'तो जाहिर है मैं 0 करिश्मा वाली ऐश्वर्या राय बनने की कोशिश कर रही हूं'? डार्लिंग... ऐश्वर्या आइकॉनिक हैं। मैं यहां किसी की नकल करने नहीं आई हूं। मैं ब्लूप्रिंट हूं। कान ने मुझे वहां सभी में मिक्स हो जाने के लिए नहीं बुलाया था। मैं वहां अलग दिखने गई। अगर मेरा लुक, मेरा स्टाइल या मेरा कॉन्फिडेंस आपको असहज करता है... तो आप एक-दो गहरी सांस लीजिए'।
आलोचकों को दिया यह जवाब
उर्वशी ने आगे लिखा, ;'मैं हर किसी की पसंद नहीं हूं। मैं सबके बस की बात नहीं। मैं फायरवर्क्स वाली शैंपेन की तरह हूं। और करिश्मा? स्वीटहार्ट, अगर आप इसे माप सकते हैं, तो मैं पैमाना तोड़ दूंगी। सभी की-बोर्ड आलोचकों के लिए बस इतना ही कहूंगी कि बोलते रहो। सभी रानियां, जो अपनी जगह पर मालिकाना हक रखती हैं, आप यूं ही कमाल करती रहो। खुद के लिए चमकती रहो, क्योंकि कोई भी तुम्हारे जैसा नहीं हो सकता'।
कान में ऊप्स मूमेंट का शिकार हुई थीं उर्वशी
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में उर्वशी रौतेला ने दस्तक दी। वे अपने लुक से खूब सुर्खियों में रहीं। पहले दिन वे 'तोता परी' बनकर छाईं। वहीं, इसी प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में वे ऊप्स मोमेंट का भी शिकार हुईं। ब्लैक कलर की एक ड्रेस में उर्वशी जब आईं, तो उनकी वह ड्रेस फटी हुई नजर आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।