सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela Birthday: जन्मदिन पर चमचमाती नज़र आईं उर्वशी रौतेला, जन्मदिन को खास बनाने के लिए फैंस का कहा शुक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela Birthday: Urvashi Rautela looked gleaming thanked the fans for making her birthday special
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 25 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। आज उर्वशी अपना 28 वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी हर एक पोस्ट फैंस को काफी पसंद आती है। अब अपने जन्मदिन के मौके पर उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो पोस्ट की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस और करीबी दोस्तों को उनका जन्मदिन खास बनाने के लिए  शुक्रिया कहा है। हर बार की तरह इस बार भी उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Trending Videos
Urvashi Rautela Birthday: Urvashi Rautela looked gleaming thanked the fans for making her birthday special
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta

चमचमाती नज़र आईं उर्वशी रौतेला-
वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट पहना है। इसके साथ ही उन्होंने हैवी डायमंड ज्वैलरी भी पहनी है। इस वीडियो में उर्वशी चमचमाती नजर आ रही हैं, क्योंकि वीडियो बनाने के लिए उन्होंने ग्लैम फिल्टर का यूज किया है जिससे उनकी ज्वेलरी और भी ज्यादा चमक रही है। वीडियो में उर्वशी गिफ्ट खोलती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela Birthday: Urvashi Rautela looked gleaming thanked the fans for making her birthday special
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा,''जन्मदिन की शुभकामनाओं और उपहारों के लिए सभी को विशेष रूप से मेरे सभी फैन क्लबों के लिए धन्यवाद! मेरे पास एक महान दिन था, अपने जीवन में ऐसे महान लोगों को पाकर बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। उनकी इस पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस के साथ ही सेलेब्स भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Urvashi Rautela Birthday: Urvashi Rautela looked gleaming thanked the fans for making her birthday special
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी रौतेला को उनके काम से ज्यादा खूबसूरती के लिए जाना जाता है। उर्वशी ने साल 2009 में मिस टीन इंडिया जीता था तो वहीं साल 2012 में मिस यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम किया था। साल 2013 में उर्वशी ने फिल्म सिंह साहब दी ग्रेट से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद वह सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती और हेट स्टोरी 4 जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। इसके अलावा भी उनके नाम कई उपलब्धियां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed