फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेलर से भी ज्यादा बोल्ड है 'हेट स्टोरी 4' का पहला गाना, उर्वशी रौतेला ने फिर लगाई आग

Thu, 01 Feb 2018 08:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela film Hate Story 4 song aashiq banaya aapne released
उर्वशी रौतेला

साल 2012 में आई पाउली दाम की फिल्म 'हेट स्टोरी' की फ्रेंचाइजी 'हेट स्टोरी 4' का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था। फिल्म में उर्वशी रौतेला लीड रोल करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका बेहद बोल्ड अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है।

Urvashi Rautela film Hate Story 4 song aashiq banaya aapne released
उर्वशी रौतेला

इस गाने के बोल 'आशिक बनाया आपने' हैं। यह गाना साल 2005 में आई इमरान हाशमी की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' के टाइटल सॉन्ग का रीमेक है। इस गाने पर तनुश्री दत्ता ने आग लगाई थी। अब उर्वशी रौतेला इस गाने पर कहर बरपाने के लिए तैयार हैं।


Urvashi Rautela film Hate Story 4 song aashiq banaya aapne released
करण वाही

नेहा कक्कड़ की आवाज में यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। उर्वशी रौतेला के सेक्सी मूव्स पहली बार देखने को मिलेंगे। उर्वशी के साथ करण वाही भी इस गाने में नजर आ रहे हैं। गाने को तनिष्क बाग्ची ने कंपोज किया है। बता दें कि गाने को ओरिजनल वर्जन रिमिक्स से ज्यादा स्टीमी था।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela film Hate Story 4 song aashiq banaya aapne released
उर्वशी रौतेला

ओरिजनल गाने में इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता लवमेकिंग सीन करते नजर आए थे। विशाल पांड्या के निर्देशन में बनी 'हेट स्टोरी 4' में इहाना ढिल्लन और गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे। फिल्म 9 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed