फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urvashi Rautela:first Indian star to perform at Burj Al Arab, video goes viral

Urvashi Rautela: बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं उर्वशी रौतेला, वीडियो किया शेयर

Sun, 03 Apr 2022 01:21 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 03 Apr 2022 01:21 AM IST
सार

हनी सिंह के लव डोज वीडियो से प्रसिद्धी पाने वाली उर्वर्शी भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन अक्सर बड़े-बड़े इवेंट में दिखाई देती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने वो सफलता पाई है, जो आज तक किसी भारतीय सितारे को नहीं मिली है।

विज्ञापन
Urvashi Rautela:first Indian star to perform at Burj Al Arab, video goes viral
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हनी सिंह के 'लव डोज' वीडियो से प्रसिद्धी पाने वाली उर्वशी भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन अक्सर बड़े-बड़े इवेंट में दिखाई देती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने वो सफलता पाई है, जो आज तक किसी भारतीय सितारे को नहीं मिली है, जिस वजह से वह सुर्खियों में भी छाई हुई हैं। उर्वशी बुर्ज अल अरब के टॉप पर परफॉर्मेंस देने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। 

विज्ञापन

उर्वर्शी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह स्टेज पर परफॉर्मेंस देती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उर्वशी ने एक ग्रीन कलर का गाउन पहला हुआ है। अपने इस लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। यहां उर्वशी ऑडियंस के सामने मस्त अंदाज में परफॉर्मेंस देती नजर आईं। फैंस भी उन्हें वीडियो पर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसलिए हमें आपके ऊपर गर्व है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Urvashi Rautela:first Indian star to perform at Burj Al Arab, video goes viral
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के साथ उर्वशी ने लिखा कि मैं बहुत खुश हूं कि बुर्ज अल अरब पर परफॉर्मेंस देने वाली मैं पहली भारतीय हूं। अभी तक विश्व के सात सितारों ने ही बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म किया था। अब उन नामों में उर्वशी का नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले भी उर्वशी इराक की एक मैगजीन, बगदाद स्टाइल स्ट्रीट के मार्च 2021 के करव पर आने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी थीं। वहीं, 2020 में अरब फैशन वीक में वह पहली भारतीय थी, जो शो स्टॉपर के रूप में दिखाई दीं।

 

विज्ञापन

उर्वशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'द लीजेंड' में सरवाना के साथ तमिल में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही वह रणदीप हुड्डा के साथ जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed