{"_id":"635fb578dd52c064f644e7a0","slug":"urvashi-rautela-reaction-on-virat-kohli-hotel-room-video-leaked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urvashi Rautela: किसी लड़की के साथ ऐसा होता तो? विराट कोहली के कमरे का वीडियो वायरल होने पर भड़कीं उर्वशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urvashi Rautela: किसी लड़की के साथ ऐसा होता तो? विराट कोहली के कमरे का वीडियो वायरल होने पर भड़कीं उर्वशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 31 Oct 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्वशी रौतेला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। विराट की गैर मौजूदगी में वहां के होटल स्टाफ ने उनके कमरे में घुसने के बाद रूम से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जरा सोचिए आपके कमरे और निजी सामान का कोई अनजान शख्स वीडियो बनाकर या फोटो खींचकर वायरल कर दे तो आपको कैसा लगेगा। जाहिर सी बात है कि खतरा महसूस होगा, तो बस यही हुआ है। इस घटना के बाद अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। ऐसे में उर्वशी रौतेला कहां पीछे रहने वाली थीं, उन्होंने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली।
2 of 4
उर्वशी रौतेला, विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला ने विराट कोहली की पोस्ट साझा कर इस घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा अगर यही घटना किसी लड़की के साथ हुई होती तब क्या होता। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- ये बहुत ही खराब और बेशर्मी है...इस तरह की घटना अगर किसी लड़की के साथ हुई होती तो? इसके साथ ही उर्वशी ने दुखी वाले इमोजी भी साझा किए हैं।
इस घटना के बाद विराट कोहली ने भी सेलेब्स की प्राइवेसी को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेलेब्स की प्राइवेसी की इज्जत करना चाहिए, उनको मनोरंजन की चीज नहीं समझना चाहिए। विराट के साथ हुई इस घटना के बाद से उनके फैंस भी काफी परेशान हैं और उनकी पोस्ट पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस बात को लेकर काफी नाराज हैं। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐसी हरकत करने वाले को जमकर फटकार लगाई है। अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा- कई बार ऐसे इंसीडेंट्स फेस किए हैं, जब फैंस ने किसी तरह का कोई कंपेशन और ग्रेस शो नहीं किया, लेकिन ये बहुत ही बेहूदा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।