अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने काम और लुक्स के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल अक्सर उर्वशी रौतेला का नाम भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता है। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस अपनी नई पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उर्वशी रौतेला ने लेटेस्ट पोस्ट में एडवांस में करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं। बस इसी के बाद से लोग एक बार फिर से उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं और इसे ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं।
Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने दी करवा चौथ की शुभकामनाएं, लोग बोले- ये ऋषभ पंत के लिए है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट तस्वीर साझा की है, उसमें वह व्हाइट टॉप और वाइन कलर के मिनी स्कर्ट में पोज करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उर्वशी रौतेला ने कैप्शन में लिखा- "चंद्रमा की रोशनी, आपके जीवन को खुशियों और आनंद, शांति और सद्भाव से भर दें। करवा चौथ की शुभकामनाएं..!! एडवांस में"।
Karwa chauth 2022: जब श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी यह डिमांड, इसके बाद किया था चांद का दीदार
उर्वशी रौतेला की इस करवा चौथ की पोस्ट पर यूजर्स ने तुरंत अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं और ऋषभ पंत को लेकर तरह-तरह के सवाल करने लगे। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "ऋषभ पंत के लिए व्रत रखोगी क्या?"। वहीं दूसरे ने लिखा- "ये ऋषभ पंत के लिए है शायद"। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी मेजदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस में डॉक्टर से बदतमीजी कर बुरे फंसे शालीन भनोट, यूजर्स बोले- शर्म आनी चाहिए
बता दें की हाल ही में उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहने, गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर भरकर तस्वीर साझा की थी और उसके साथ कैप्शन में लिखा था- "प्रेम में पड़ी प्रेमिका को, सिंदूर से प्रिय कुछ नहीं होता !! सारी रस्म रिवाज़ के साथ चाहिए, उम्रभर का साथ पिया तुमसे !!" इस पोस्ट पर भी उर्वशी को जमकर ट्रोल किया था। यूजर्स ऋषभ पंत को लेकर कमेंट करते नजर आ रहे थे।
A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)