{"_id":"622f18f6fbd89f535b6ee539","slug":"urvashi-rautela-wore-a-5-lakh-gown-at-hello-awards-2022-and-she-is-completed-46-million-followers-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urvashi Rautela: लाखों का गाउन पहन हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स में पहुंची अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, इंस्टाग्राम पर रोज बढ़ रहे फॉलोअर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urvashi Rautela: लाखों का गाउन पहन हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स में पहुंची अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, इंस्टाग्राम पर रोज बढ़ रहे फॉलोअर्स
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 14 Mar 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्वशी रौतेला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला ने अपनी मेहनत और लगन से हर दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए बॉलीवुड के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी जगह बनाई है। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन का आंकड़ा पार किया। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को अपनी दिनचर्या के बारे में अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने हैली अवार्ड 2022 में भी शिरकत की।
2 of 4
उर्वशी रौतेला
- फोटो : insta
रॉयल ब्लू कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं उर्वशी रौतेला-
हाल ही में वार्षिक हैलो अवार्ड्स 2022 को मुंबई में आयोजित किया गया था। जैसे ही सेलेब्स अपने चकाचौंध भरे पहनावे में हॉल में आए तो अवार्ड शो का रेड कार्पेट जगमगा उठा। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और हर बार की तरह सबकी निगाहें उन पर ठहर गईं। उन्होंने डी.एल माया का डिजाइन किया डीप कट हाई स्लिट बॉडी फिटिंग लॉन्ग गाउन पहना था, जिसे झिलमिलाते सुनहरे फूलों के पैटर्न से अलंकृत किया गया था।
3 of 4
urvashi rautela
- फोटो : insta
उर्वशी रौतेला ने पहना इतने लाख का गाउन-
उर्वशी रौतेला अपनी कमाल की खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं और इस रॉयल ब्लू कलर के झिलमिलाते गाउन में वह और भी ज्यादा चमकती नजर आ रही थीं। जिस की कीमत 5.5 लाख रुपये बताई जा रही हे। इसी के साथ अभिनेत्री ने ओशियाना द्वारा डिजाइन किया गया 2 लाख रुपये का एक क्लच कैरी किया था। बोल्ड आंखों और मिनिमम मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। इसके साथ उनके कंगन की कीमत भी तकरीबन 2 लाख के रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्वशी रौतेला
- फोटो : insta
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो उर्वशी को आखिरी बार मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते हुए देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने अरब सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय गीत 'वर्साचे बेबी' के लिए भी खूब वाहवाही लूटी थी। उर्वशी जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री दो भाषाओं में थ्रिलर 'ब्लैक रोज' में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ 'थिरुट्टू पायले 2' के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाली हैं। उर्वशी सरवना के साथ 'द लीजेंड' के साथ तमिल में शुरुआत करेंगी और उन्होंने जियो व टी सीरीज के साथ तीन फिल्में भी साइन की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।