फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: जेल में पति को चिट्ठी लिखती थीं शिल्पा शेट्टी, 'यूटी 69' की रिलीज से पहले राज कुंद्रा ने दिखाई झलक

Sun, 29 Oct 2023 10:34 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 29 Oct 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
UT69 Shilpa Shetty Husband Raj Kundra shared photos of letters he received in jail ahead of film release
राज कुंद्रा - फोटो : Social Media

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की जिंदगी साल 2021 में पूरी तरह तब बदल गई थी, जब उन पर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। यह मामला मीडिया में इतना उछाला गया था कि जेल से बाहर आने के बाद भी उनका जीना मुश्किल हो गया था। अपने इन्हीं सब अनुभवों को मिलाकर राज कुंद्रा जल्द एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। 'यूटी69' की रिलीज की तैयारी कर रहे राज कुंद्रा आए दिन अपने उन दिनों को लेकर खुलासे कर रहे हैं। इस बीच अब राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने परिवार द्वारा भेजी गई कुछ खास चिट्ठियां साझा की हैं।

UT69 Shilpa Shetty Husband Raj Kundra shared photos of letters he received in jail ahead of film release
यूटी 69 - फोटो : social media

'यूटी 69' राज कुंद्रा के आर्थर रोड जेल में बिताए 63 दिनों के अनुभवों को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में राज कुंद्रा ने ही मुख्य भूमिका निभाई है। यह बात फिल्म के एलान पर ही साफ कर दी गई थी कि फिल्म में राज कुंद्रा की कहानी को उनकी दृष्टि से दिखाने की कोशिश की जाएगी। राज कुंद्रा इन दिनों अपने जीवन के अनसुने पहलुओं को लोगों के बीच लाकर 'यूटी 69' का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जहां फिल्म को प्रमोट करते वक्त राज पहले ही शिल्पा शेट्टी की कही बातों का खुलासा कर चुके हैं, वहीं इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार द्वारा लिखी गई चिट्ठियों की झलक दिखाई है। बता दें, यह चिट्ठियां राज कुंद्रा को तब लिखी गई थीं, जब जेल की सलाखों के पीछे थे।    

UT69 Shilpa Shetty Husband Raj Kundra shared photos of letters he received in jail ahead of film release
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा को अश्लील सामग्री बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिस पर बनी उनकी फिल्म 'यूटी 69' 3 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस बीच उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, इनमें दो चिट्ठी हैं। इन चिट्ठियों पर पता राज कुंद्रा के बैरक का पता यूटी 69, बैरक 6/4 लिखा था। बता दें, यह वही पता है जहां राज कुंद्रा को आर्थर रोड जेल में रखा गया था। राज कुंद्रा द्वारा साझा की गई तस्वीरों में उनके परिवार की एक फोटो भी नजर आ रही है, जिसमें शिल्पा शेट्टी और उनका बेटा गणेश चतुर्थी का पर्व मनाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तस्वीर में एक डायरी दिख रही है, जिसमें वह जेल क्वार्टर में बिताए अपने अनुभवों को लिखते थे।
raj js

विज्ञापन
विज्ञापन
UT69 Shilpa Shetty Husband Raj Kundra shared photos of letters he received in jail ahead of film release
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा ने पहले कहा था कि वह कहानी का अपना पक्ष सिनेमाई रूप से बताना चाहते थे क्योंकि उन्हें अपनी कहानी पूरी तरह से बताने का मौका नहीं दिया गया था। ऐसे में उन्होंने यह फिल्म बनाने का फैसला किया था। राज कुंद्रा का कहना है कि वह इस तरह से मानसिक शांति की तलाश कर रहे हैं। बिजनेसमैन ने पहले जेल में बिताए अपने समय को साझा करते हुए कहा था कि यह सबसे दर्दनाक और अपमानजनक अनुभव था, जिससे उन्हें गुजरना पड़ा था। उनका कहना था कि जेल में उनके साथ पुलिस द्वारा जैसे बर्ताव किया गया वह उनके लिए एक अपमानजनक अनुभव था।  

विज्ञापन
UT69 Shilpa Shetty Husband Raj Kundra shared photos of letters he received in jail ahead of film release
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा के जीवन पर बनी 'यूटी 69', 'एडल्ट फिल्म स्कैंडल' पर हुई गिरफ्तारी की कहानी होगी। शाहनवाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म तीन नवंबर को रिलीज होगी। आपको बता दें, फिल्म की रिलीज तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राज कुंद्रा अपनी पुरानी जिंदगी को बदलने की कोशिश में लगे हैं। राज कुंद्रा ने मास्क को भी त्याग दिया है। राज कुंद्रा को हाल ही में शिल्पा शेट्टी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed