फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर रामायण ने फिर से मिलाया बरसों पहले बिछड़े 'लव' - 'कुश' को, एक तो बन गया मराठी का सुपरस्टार

Tue, 21 Apr 2020 08:36 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 21 Apr 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Uttar Ramayan Swapnil Joshi and Mayuresh Kshetramade reaction who   played Luv and Kush role
Ramayan Luv Kush - फोटो : twitter

लॉकडाउन के इस दौर में रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला। मर्यादा पुरुषोत्तम बनकर राम अयोध्या के राजा बने। देश ने दिन में दो दो बार उनकी कथा सुनी। कभी रिपीट भी हुई तो कभी लोगों को कथा में वो सब नहीं दिखा, जिसे वे सुनते आए हैं। लेकिन, अब कथा आगे बढ़कर उधर निकल चुकी है, जहां राजा राम का अपने बेटों से सामना होना है।

Uttar Ramayan Swapnil Joshi and Mayuresh Kshetramade reaction who   played Luv and Kush role
Ramayan Luv Kush - फोटो : file photo

कोरोना जैसी कठिन परिस्थिति में रामायण और उत्तर रामायण जैसे शोज देखकर दर्शक जितने खुश हैं, उतने ही खुश हैं इस शो में काम कर चुके कलाकार। निर्देशक और निर्माता रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' का दूसरा अध्याय 'उत्तर रामायण' का प्रसारण शुरू होते ही लव और कुश का किरदार निभाने वाले कलाकार सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा सक्रिय हो गए हैं।

Uttar Ramayan Swapnil Joshi and Mayuresh Kshetramade reaction who   played Luv and Kush role
Swapnil Joshi - फोटो : social media

धारावाहिक में कुश का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय मराठी अभिनेता स्वप्निल जोशी ने 'उत्तर रामायण' शुरू होने के साथ ही शो के बारे में अपनी खुशी जाहिर की है। वर्तमान समय में स्वप्निल मराठी टीवी और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। लेकिन, कमाल की बात यह है कि रामानंद सागर की 'उत्तर रामायण' में किया उनका यह किरदार उनके करियर का पहला किरदार है। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरा सबसे पहला किरदार कुश! रामायण की अपार सफलता के बाद दूरदर्शन अब लव कुश का 'उत्तर रामायण' प्रसारित कर रहा है। जय श्री राम।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Ramayan Swapnil Joshi and Mayuresh Kshetramade reaction who   played Luv and Kush role
Mayuresh Kshetramade - फोटो : twitter

ट्विटर पर ही एक और पोस्ट में स्वप्निल के सह कलाकार मयूरेश क्षेत्रमाणे ने उन्हें टैग भी किया। शो में मयूरेश ने ही लव का किरदार निभाया है। मयूरेश ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'अब दूरदर्शन पर 'उत्तर रामायण' का प्रसारण किया जाएगा, जिसमें मैंने लव की भूमिका निभाई थी। आज सारी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।' बीते शनिवार को रावण का वध होने के बाद इस धारावाहिक का नया अध्याय शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन
Uttar Ramayan Swapnil Joshi and Mayuresh Kshetramade reaction who   played Luv and Kush role
Ramayan - फोटो : amar ujala mumbai

रामायण के बाद अब टीवी पर 'उत्तर रामायण' प्रसारित किया जा रहा है। 'उत्तर रामायण' कहानी है श्री राम के सुपुत्रों लव और कुश की। रामायण के रचयिता वाल्मीकि के अनुसार इस काल को 'लव कुश कांड' के नाम से जाना जाता है। इस शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी, दारा सिंह आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

पढ़ें: सेक्रेड गेम्स की अभिनेत्री ने शाहरुख खान से मांगी मदद, हॉटस्पॉट इलाके में हो रही है इस चीज की कमी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed