फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uunchai: दोस्तों के असंभव से सपने के संभव होने की कहानी है ऊंचाई, रिलीज से पहले जानें फिल्म की अहम बातें

Thu, 10 Nov 2022 07:37 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 07:37 AM IST
विज्ञापन
uunchai Box Office Collection Prediction amitabh bachchan Film Release Date Cast Crew Story advance booking
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'ऊंचाई' इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर भी रखा गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारें शामिल हुए। फिलहाल अब जबकि ये फिल्म सिनेमाघरों में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है तो चलिए इसकी रिलीज से पहले जान लेते हैं फिल्म से जुड़ी अहम बातें। 

uunchai Box Office Collection Prediction amitabh bachchan Film Release Date Cast Crew Story advance booking
ऊंचाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये होगी स्टार कास्ट
फिल्म 'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, और बोमन ईरानी तो नजर आने ही वाले हैं, इसके अलावा नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा, सारिका, डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी जैसे प्रतिभाशाली सितारें भी दिखाई देंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि पहली बार बॉलीवुड कई बड़े सितारे एक साथ सिल्वर स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे।

uunchai Box Office Collection Prediction amitabh bachchan Film Release Date Cast Crew Story advance booking
फिल्म ऊंचाई से सारिका का फर्स्ट लुक - फोटो : इंस्टाग्राम

ऊंचाई का कॉन्सेप्ट
फिल्म 'ऊंचाई' का जैसा नाम है, वैसी ही इसकी कहानी भी है। यह ऐसे दोस्तों की कहानी है जो उम्र के एक पड़ाव के बाद अंसभव से लगने वाले सपने को संभव करने की ठानते हैं। दरअसल वह एवरेस्ट को फतह करने का सपना देखते हैं और फिर इसे पूरा करे के लिए चल पड़ते हैं। हालांकि लोग उन्हें देखकर वापस लौट जाने की सलाह देते हैं। ऐसे में फिल्म ऊंचाई की कहानी कुछ रोमांचक, प्रेरणादायक और कुछ इमोशन से भरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uunchai Box Office Collection Prediction amitabh bachchan Film Release Date Cast Crew Story advance booking
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

क्या 'ऊंचाई' दिखा पाएगी कमाल
फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर पूरी टीम जमकर प्रमोशन कर रही है और इसी क्रम में फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर में भी सितारों का जमावड़ा लगा। फिल्म ऊंचाई में मेकर्स ने तकरीबन 40 करोड़ का बजट लगाया है। अगर पहले दिन यह फिल्म तकरीबन चार से पांच करोड़ का बिजनेस करती है तो आगे के लिए बॉक्स ऑफिस की राह थोड़ी आसान रहेगी। वहीं फिल्म में अमिताभ, बोमन और अनुपम व नीना जैसे चेहरे हैं तो ऐसे में दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर दिलचस्पी पैदा हो सकती है। जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रूप में देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
uunchai Box Office Collection Prediction amitabh bachchan Film Release Date Cast Crew Story advance booking
अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'ऊंचाई' को सूरज बड़जात्या ने लिखा है और खुद ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। वहीं राजश्री बैनर तले बनी यह 60वीं फिल्म है। बर्फीले पहाड़ों के बीच रोमांच और हौसले की कहानी दिखाती ये फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed