Uunchai Trailer Launch: अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की आगामी फिल्म ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सूरज बड़जात्या की अन्य फिल्मों की ही तरह यह भी एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें चार दोस्तों की जिंदगी की कहानी बताई गई, जो असंभव-सा दिखने वाला सपना पूरा करने की मजबूत कोशिश करते हैं। बता दें कि यह फिल्म इसी साल 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा, डैनी डेन्जोंगपा और नीना गुप्ता भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी।
Uunchai Trailer: रिलीज हुआ 'ऊंचाई' का ट्रेलर, दिल छू लेगी अमिताभ, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की दोस्ती की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का ट्रेलर इमोशन, प्यार और इंस्पिरेशन से भरा हुआ है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि दोस्त के लिए अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर उम्र के इस पड़ाव पर माउंट एवरेस्ट चढ़ने का सपना देखते हैं और बेस कैम्प के लिए रवाना हो जाते हैं। हालांकि, जो भी उनके इस सपने के बारे में सुनता है वह उन्हें वापस लौट जाने की सलाह देता है।
3 करोड़ 90 लाख की कार से रणवीर सिंह ने किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन? जानें क्या है सच्चाई
हालांकि, अमिताभ, बोमन और अनुपम किसी की नहीं सुनते हैं और ट्रेक के लिए निकल पड़ते हैं। इस दौरान उन्हें बारिश, बर्फ, उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। हालांकि, वह हार नहीं मानते। लेकिन, ट्रेलर के अंत में सिर्फ अमिताभ बच्चन ही माउंट एवरेस्ट के बेस कैम्प तक पहुंचते नजर आते हैं, जिसे देख हर किसी के मन में एक ही सवाल उठता है। क्या ट्रेक के दौरान अनुपम खेर और बोमन ईरानी हार मान लेते हैं?
जोर-शोर से शादी की तैयारियां कर रही थीं वैशाली, शॉपिंग के लिए जाने वाली थीं मुंबई
बता दें कि ट्रेलर में तीन फीमेल लीड्स परिणीति, नीना और सारिका की भी झलक देखने को मिलती है। नीना गुप्ता ने बोमन ईरानी की पत्नी के किरदार में नजर आती हैं। वहीं, सारिका के किरदार के बारे में ज्यादा नहीं दिखाया गया है। ट्रेलर के अंत में बिग बी की आवाज में भूपेन का पसंदीदा गाना ‘ये जीवन है’ एक अलग एहसास देता है। गौरतलब है कि यह गाना राजश्री प्रोडक्शन का एक क्लासिक सॉन्ग है।