फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samar Singh: समर सिंह का नया गाना 'जानू तोहरे करनवा' मचा रहा धूम, रूठी गर्लफ्रेंड को मनाते आए नजर

Tue, 18 Oct 2022 02:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Oct 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Samar Singh Shilpi Raj Latest Song Jaanu Tohare Karanawa Watch Full Viral Video News in Hindi
समर सिंह का नया गाना हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा के स्टार समर सिंह अपनी शानदार गायिकी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। फैंस उनकी सुरीली आवाज के दीवाने हैं। यही वजह है कि समर सिंह का कोई भी गाना रिलीज के साथ ही जबरदस्त वायरल हो जाता है। हाल ही में समर सिंह का नया गाना 'जानू तोहरे करनवा' रिलीज हो गया है। यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार के गाने की जबरदस्त धूम मची हुई है। समर सिंह इस गाने में जमकर थिरक रहे हैं। 



Vaishali Takkar: जोर-शोर से शादी की तैयारियां कर रही थीं वैशाली, शॉपिंग के लिए जाने वाली थीं मुंबई

Bhojpuri Samar Singh Shilpi Raj Latest Song Jaanu Tohare Karanawa Watch Full Viral Video News in Hindi
समर सिंह का नया गाना हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि भोजपुरी गाना  'जानू तोहरे करनवा' का वीडियो समर सिंह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। एक्टर का यह गाना दरअसल, रोमांटिक वीडियो है। काफी बड़ी संख्या में दर्शक इस गाने को पसंद कर रहे हैं। गाने की वीडियो में दिखाया गया है कि समर सिंह की प्रेमिका उन्हें एक नए नंबर से फोन करती है। इसके बाद वह पूछते हैं, 'कई दिन से तुम्हारा फोन बंद था और नए नंबर से हमार सुधि ले रही हो'। तब प्रेमिका बनी एक्ट्रेस फोन कॉल पर समर से शिकायत करते बोल रही है कि तुम्हारा दिया वह फोन धरा गया है। जानू तुम्हारे कारण मेरी मम्मी ने बेलन से पिटाई कर दी है और मोबाइल भी छीन लिया है।' 

Bigg Boss 16: शो में होगी अब्दु रोजिक के कट्टर दुश्मन की एंट्री, बिग बॉस के ट्विस्ट से बदलेगा पूरा खेल

Bhojpuri Samar Singh Shilpi Raj Latest Song Jaanu Tohare Karanawa Watch Full Viral Video News in Hindi
समर सिंह का नया गाना हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने को समर सिंह और नेहा राज ने अपनी आवाज से सजाया है। गाना सुनने में जितना धांसू है, देखने में भी उतना ही शानदार है। गाने में समर सिंह का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। वह ब्लू जींस ब्लू जींस और ब्लैक टीशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस के साथ भी उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त है। पूरे गाने में दोनों फोन पर बात करते नजर आए हैं, इसके बाद भी यह गाना बोर नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Samar Singh Shilpi Raj Latest Song Jaanu Tohare Karanawa Watch Full Viral Video News in Hindi
समर सिंह का नया गाना हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

समर सिंह के इस गाने पर अब तक सवा लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि इस गाने को एसके आनंद यादव ने लिखा है। गाने के संगीतकार राहुल यादव हैं। वीडियो निर्देशक संदीप राज हैं। डीओपी बृजेश यादव, मनोज विश्वकर्मा, एडीटर पप्पू वर्मा, मैनेजर अफजल शाह हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। आपको बता दें कि 'जानू तोहरे करनवा' के अलावा समर सिंह इन दिनों 'सौगंध भोलेनाथ की' गाने को लेकर भी चर्चा में हैं। वह इन दिनों बनारस में इसकी शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रानी चटर्जी लीड रोल में हैं।

Raj Kundra: राज कुंद्रा ने ट्रोल्स को दिया जवाब, लिखा- कहां हैं आप? बताई मास्क के पीछे छुपे रहने की असली वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed