फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fact Check: 3 करोड़ 90 लाख की कार से रणवीर सिंह ने किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन? जानें क्या है सच्चाई

Tue, 18 Oct 2022 02:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 18 Oct 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
Has Ranveer Singh 3 crore 90 lakh car insurance been cancelled know the truth here
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की वजह से खूब ट्रोल हो रहे हैं। कुछ समय पहले ही अभिनेता ने 3.9 करोड़ रुपये की एस्टन मार्टिन कार खरीदी थी। हाल ही में, वह मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी इस कार में नजर आए। लोगों का दावा है कि अभिनेता जिस कार में सफर कर रहे हैं, उसका लाइसेंस रद्द हो गया है। इसी वजह से उन पर कार्रवाई की मांग हो रही है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स के इन दावों में कितनी सच्चाई है आइए आपको बताते हैं।

Has Ranveer Singh 3 crore 90 lakh car insurance been cancelled know the truth here
ranveer singh - फोटो : insta

पहले जान लें लोगों ने क्या कहा?
दरअसल, सोशल मीडिया पर जैसे ही रणवीर सिंह की तस्वीरें वायरल हुईं तो लोगों ने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मुंबई पुलिस रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लीजिए। वह बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे।' यूजर के मुताबिक अभिनेता की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो गया था। इस कार को चला कर एक्टर ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया है। ऐसे में उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।
 

 Yashoda Release Date: यशोदा की रिलीज डेट का हुआ एलान, जानिए किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी सामंथा की फिल्म
 

@MumbaiPolice Please take strick action on @RanveerOfficial. Insurance Failed car he drove yesterday!!#RanveerSingh pic.twitter.com/wzhSCqWzGU

— Gupta Anna (@annabhai2019) October 15, 2022

 



Vaishali Thakkar: उसे सजा जरूर दिलवाना... पढ़ें वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट का एक-एक शब्द

Has Ranveer Singh 3 crore 90 lakh car insurance been cancelled know the truth here
Ranveer singh - फोटो : सोशल मीडिया

यहां जानें वायरल खबर की सच्चाई
हालांकि, सोशल मीडिया पर जो खबर वायरल हो रही है वो पूरी तरह से फेक है। रणवीर सिंह की इस गाड़ी का इंश्योरेंस अभी खत्म नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता की इस गाड़ी का इंश्योरेंस 2 जुलाई 2022 को करवाया गया था और यह 1 जुलाई 2023 तक जारी रहेगा। यानी अभिनेता ने किसी भी प्रकार के ट्रैफिक नियम का उल्लंघन नहीं किया है। 


यह भी पढ़ें:- Vaishali Takkar: जोर-शोर से शादी की तैयारियां कर रही थीं वैशाली, शॉपिंग के लिए जाने वाली थीं मुंबई
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Has Ranveer Singh 3 crore 90 lakh car insurance been cancelled know the truth here
ranveer singh - फोटो : instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म आलिया और रणवीर के अलावा अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी, प्रीति जिंटी और जया बच्चन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। करण जौहर, हीरू जौहर और अपूर्वा मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने को तैयार है। इसके अलावा रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में भी दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed