फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raid 2: 'रेड 2' में अजय देवगन के साथ रोमांस का तड़का लगाएंगी वाणी कपूर, अभिनेत्री ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

Mon, 08 Jan 2024 12:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 08 Jan 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
Vaani kapoor casted with ajay devgn in Raid 2 replaces Ileana DCruz in Rajkumar Gupta film she starts shooting
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की 2018 की फिल्म 'रेड' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। वहीं हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए इसके सीक्वल का एलान किया था। बताया गया था कि अजय एक बार फिर आयकर विभाग अधिकारी बन रेड मारने के लिए तैयार हैं। वहीं अब फिल्म की अभिनेत्री का भी खुलासा हो चुका है। 'रेड' में इलियाना डिक्रूज नजर आई थीं, लेकिन इस बार वे सीक्वल में नजर नहीं आएंगी। इलियाना की जगह अभिनेत्री वाणी कपूर ने ली है। अब 'रेड 2' में वाणी कपूर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

Vaani kapoor casted with ajay devgn in Raid 2 replaces Ileana DCruz in Rajkumar Gupta film she starts shooting
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

2024 की फ्रेश जोड़ी में अब वाणी कपूर और अजय देवगन का नाम भी शामिल हो गया है। वाणी को 'शुद्ध देसी रोमांस', 'चंडीगढ़ करे आशिकी' और 'बेफिक्रे' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अब वे अजय देवगन के साथ अपनी केमिस्ट्री के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के सेट से रवि तेजा और वाणी कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, 'रेड में शामिल हो रहा हूं, हमारी सबसे नई सदस्य वाणी कपूर का टीम में स्वागत है।
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी का खुलासा, गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद असली गैंगस्टर्स उन्हें मानने लगे थे आदर्श

Vaani kapoor casted with ajay devgn in Raid 2 replaces Ileana DCruz in Rajkumar Gupta film she starts shooting
रेड 2 - फोटो : Social media

हाल ही में अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर 'रेड 2' के सेट से तस्वीरें साझा कीं, जहां लोकप्रिय तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा ने मुहूर्त शॉट का प्रदर्शन किया। अजय ने कैप्शन में लिखा, 'नया मामला, नई शुरुआत, रेड 2 आधिकारिक तौर पर आज शुरू हो गई और सेट पर ऊर्जा किसी विद्युतीकरण से कम नहीं थी। मुहूर्त शॉट की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद रवि तेजा। फिल्म 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।
Box Office Collection Report: सलार-डंकी की कमाई में आया उछाल, एनिमल ने 38वें दिन के कलेक्शन से चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani kapoor casted with ajay devgn in Raid 2 replaces Ileana DCruz in Rajkumar Gupta film she starts shooting
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की शूटिंग छह जनवरी से शुरू हो चुकी है। इसमें निर्देशक राजकुमार गुप्ता और निर्माता भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की बड़े पैमाने पर शूटिंग मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में होने वाली है। 'रेड 2' का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की गई है और पैनोरमा स्टूडियो प्रोडक्शन है।
Hanu-Man: अंजनाद्रि पर्वत की तरफ से आया रामजन्मभूमि मंदिर का चढ़ावा, चिरंजीवी का हर टिकट पर दान का एलान

विज्ञापन
Vaani kapoor casted with ajay devgn in Raid 2 replaces Ileana DCruz in Rajkumar Gupta film she starts shooting
रेड 2 - फोटो : Social media

इससे पहले फिल्म के निर्माता अभिषेक पाठक ने आगामी फिल्म के एक पोस्टर के साथ इस खबर की घोषणा की थी। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'इंतजार खत्म हुआ। अजय देवगन रेड 2 में आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापस आ गए हैं। 15 नवंबर 2024 को बड़े पर्दे पर एक और सच्चा मामला लाने के लिए तैयार हैं।'
Timmy-Isha Divorce: ईशा कोप्पिकर ने बेटी के साथ छोड़ा घर, पति टिमी नारंग ने बताया, कब हो गया था तलाक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed