फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishali Thakkar: ग्लैमर जगत को लग गई है नजर? साल 2022 में ये अभिनेत्रियां फांसी लगाकर दे चुकी हैं जान

Sun, 16 Oct 2022 03:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
vaishali thakkar death: many actresses committed suicide by hanging in the year 2022
वैशाली ठक्कर - फोटो : social media

टीवी जगत से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कई सीरियल्स से पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र महज 30 साल थी। हालांकि ग्लैमर वर्ल्ड में काम करने वाली अभिनेत्री का इस तरह से आत्महत्या करने का कोई पहला मामला नहीं है। साल 2022 की ही बात करें तो कई जानी-मानी एक्ट्रेसेस ने भी अचानक आत्महत्या कर सभी को सकते में ला दिया था।

vaishali thakkar death: many actresses committed suicide by hanging in the year 2022
अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिरेखा ओझा
ओडिशा इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा ने इसी साल जून के महीने में मौत को गले लगा लिया था। जानकारी सामने आई थी कि 23 वर्षीय अभिनेत्री का शव भुवनेश्वर के नयापाली इलाका में उनके किराए के मकान में पंखे पर लटकता मिला था।

vaishali thakkar death: many actresses committed suicide by hanging in the year 2022
Bidisha De Majumdar - फोटो : social media

बिदिशा डे
21 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे के आकस्मिक निधन ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आई थी कि 21 साल की बंगाली मॉडल और अभिनेत्री बिदिशा ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उनका शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
vaishali thakkar death: many actresses committed suicide by hanging in the year 2022
पल्लवी डे - फोटो : सोशल मीडिया

पल्लवी डे
'मोन माने ना' शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे की भी इसी साल अचानक मौत की खबर  सामने आई थी। जिसे जानने के बाद उनके सह-कलाकारों और प्रशंसक शॉक में आ गए थे। जानकारी  के मुताबिक, 21 वर्षीय अभिनेत्री का कोलकाता के गरफा में अपने फ्लैट में फंदे से झूलता शव मिला था।

विज्ञापन
vaishali thakkar death: many actresses committed suicide by hanging in the year 2022
manjusha niyogi - फोटो : सोशल मीडिया

मंजुशा नियोगी
मई साल 2022 में मॉडल और बंगाली टीवी एक्ट्रेस मंजुशा नियोगी का शव उनके फ्लैट पर संदिग्ध हालत में मिला था। इस घटना ने हर किसी को सकते में ला दिया था। जानकारी सामने आई थी कि जानकारी के मुताबिक, जब मंजुशा के माता-पिता अभिनेत्री को फोन कर रहे थे तब वह किसी के फोन का जवाब नहीं दे रही थीं। इसके बाद जब वह मंजुशा को कमरे में देखने गए, तो वहां पर अभिनेत्री का शव पंखे से लटका हुआ मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed