{"_id":"5c63dbaebdec22736b5ea6b4","slug":"valentine-day-2019-bollywood-stars-who-gets-married-their-true-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 10 बॉलीवुड सितारों की जोड़ी बनी रीयल लाइफ जोड़ी, पढ़िए इनकी लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 10 बॉलीवुड सितारों की जोड़ी बनी रीयल लाइफ जोड़ी, पढ़िए इनकी लव स्टोरी
Wed, 13 Feb 2019 02:49 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
bollywood stars
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की फिल्मों की तरह कुछ सितारों की शादियां भी यादगार हैं जिनमें रुपहले पर्दे की जोड़ियां असल जिंदगी में एक हो गईं। वेलेंटाइन डे पर पढ़िए फिल्म इंडस्ट्री की उन 10 बेस्ट जोड़ियों की कहानी...
deepika ranveer
- फोटो : file photo
दीपिका-रणवीर
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कमेस्ट्री आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती ही है। हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। फिल्म के सेट पर ही दोनों की दोस्ती हुई फिर प्यार और आखिर शादी। तकरीबन 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी।पद्मावत, गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी फिल्म में दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

akshay kumar twinkle khanna
अक्षय और ट्विंकल खन्ना
खिलाड़ी अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की शादी को आज 18 साल पूरे हो गए हैं । अक्षय कुमार ने एक बार इंटरव्यू में टि्वंकल के साथ अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था । अक्षय ने बताया था कि उनकी और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को क्यूट ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं। फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और काजोल
अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खास जोड़ी में से एक है। इस कपल की लव स्टोरी बहुत ही मजेदार है। पहले काजोल को अजय पसंद नहीं करते थे। एक वक्त के बाद दोनों इस तरह से करीब आए कि आज तक एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं। काजोल हर समय अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं वहीं अजय भी अपनी पत्नी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते।

saif
करीना और सैफ अली खान
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को करीब सात साल हो चुके हैं। साल 2012 में करीना ने अपने से 10 साल बड़े और दो बच्चों के पिता सैफ से पहले कोर्ट मैरिज की फिर रिसेप्शन पार्टी दी थी। सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों इंडस्ट्री के सबसे हॉट एंड हैपनिंग कपल हैं। पब्लिक अपीयरेंस और अवार्ड फंक्शन में भी कई बार दोनों की बॉन्डिंग देखने को मिलती है।