सोशल मीडिया पर अपनी रील्स और चुटकुलों के लिए मशहूर अभिनेता सानंद वर्मा मानते हैं कि प्रेम ही जीवन को सही से जीने का सबसे बड़ा मार्गदर्शक सिद्धांत है। धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' में अनोखेलाल सक्सेना की भूमिका निभा कर चर्चित हुए अभिनेता सानंद वर्मा की मानें तो प्रेम की एक अलग ही परिभाषा है। और प्रेम माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी और अपने फैंस के साथ भी हो सकता है, बशर्ते ये प्रेम निश्छल और शुद्ध हो।
Valentine’s Day 2024: रील्स के राजा सानंद के लिए प्रेम ही सबसे बड़ी दौलत, पैसा कितना भी कमाओ, प्रेम नहीं तो...
सोशल मीडिया पर अपनी रील्स और चुटकुलों के लिए मशहूर अभिनेता सानंद वर्मा मानते हैं कि प्रेम ही जीवन को सही से जीने का सबसे बड़ा मार्गदर्शक सिद्धांत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सानंद वर्मा कहते हैं, 'प्यार सबसे महत्वपूर्ण और गहन भावना है, जिसे कोई भी व्यक्ति महसूस कर सकता है। प्रेम सभी भावनाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे ऐसा लगता है कि अगर आप में प्रेम है तो आप जीवन की सभी बाधाओं को दूर कर सकते हैं। प्रेम से बढ़कर जीवन में कुछ भी नहीं है। आप जीवन में चाहे जितना भी पैसा कमा लो, अगर आपके जीवन में आपसे प्रेम करने वाला कोई नहीं है तो जीवन का कोई मतलब नहीं है।'
इंसान की जिंदगी में जो सबसे अहम चीज होती है, वह प्रेम ही है। सानंद वर्मा कहते हैं, 'मैं जिन लोगों से प्यार करता हूं, उनके लिए कुछ भी कर सकता हूं। चाहे वो मेरे घर के परिवार के सदस्य हो या फिर मेरे प्रशंसक। मैं हमेशा प्रशंसकों के संपर्क में रहता हूं। वह बिना किसी स्वार्थ से मुझसे प्यार करते हैं और मैं भी उन्हें उतना ही प्यार करता हूं। अगर प्रेम नहीं है तो जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है।'
Mallika Rajput Suicide: भैयूजी महाराज के दामन पर दाग लगाने वाली ने भी दे दी जान, जानिए क्या है पूरा किस्सा?
प्रेम समय के साथ साथ विकसित होता रहता है। सानंद वर्मा शादी से पहले और शादी के बाद होने वाले प्रेम के बारे में बात की। वह कहते हैं, 'शादी से पहले का प्यार अलग और मजेदार होता है। शादी के बाद भी प्यार मजेदार होता है, लेकिन आपके ऊपर जिम्मेदारियां इतनी बढ़ जाती है कि प्रेम के मायने बदल जाते है। लेकिन ऐसी स्थिति में एक दूसरे का बहुत ख्याल रखना चाहिए, तभी रिश्ते में और प्रगाढ़ता आएगी।'
Love Storiyaan Review: प्रेम की सबसे सटीक सनातनी परिभाषा समझाती सीरीज, छह युगलों ने जिया, तत् सुखे, सुखे त्वम्
अभिनेता सानंद वर्मा कहते हैं, 'प्रेम किसी के भी प्रति हो, वह निश्छल और शुद्ध होना चाहिए। हालांकि, आज के समय ने ऐसा प्रेम करना आसान नहीं है। लाखों में कुछ लोग ऐसे होते होंगे, जो शुद्ध प्रेम हासिल कर पाते हैं। मुझे लगता है कि यहां खुद से प्यार करने के बारे में बात करना बहुत जरूरी है। इससे आपको खुशी मिलेगी और आप सुरक्षित महसूस करेंगे। सबसे पहले अपने आप में खुशी ढूंढना जरूरी है।'
Valentines Day 2024: बेसहारा बच्चों में मिला सोमी अली को असल प्यार, दूसरों के कन्हैया के लिए बनीं आजीवन यशोदा