श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती का अफैयर जाग उठा इंसान के सेट पर शुरू हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि दोनों ने बिना बताए शादी कर ली थी जो करीब तीन साल तक चली थी। आज हम आपको श्रीदेवी और मिथुन की अधूरी प्रेम कहानी से रूबरू करवाएंगे। बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसी प्रेम कहानियां हैं जो अधूरी रह गईं। कुछ ऐसी ही प्रेम कहानी है श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती की।
मिथुन चक्रवर्ती से गुपचुप तरीके से शादी कर चुकी थीं श्रीदेवी, पढ़ें इस अधूरी इश्क की पूरी दास्तां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों की मानें तो श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। यहां तक की उन्होंने मिथुन को उनकी पत्नी और अपने में किसी एक का चुनाव करने की शर्त भी रखी थी। कहा जाता है कि मिथुन और श्रीदेवी के रिलेशनशिप की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म 'जाग उठा इंसान' से हुई थी। इन दोनों एक्टर्स ने कभी भी अपने अफेयर और शादी की बात को स्वीकार नहीं किया।
इन दोनों ने साल 1985 में गुपचुप शादी कर ली थी हालांकि मिथुन पहले से ही शादीशुदा थे। कहा जाता है श्रीदेवी की वजह से ही मिथुन और बोनी कपूर के बीच दरार आ गई थी। जब मिथुन को इस बात का शक हुआ कि बोनी कपूर श्रीदेवी को पसंद करते हैं तो श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी तक बांध दी थी।
कहा जाता है कि जैसे ही मिथुन और श्रीदेवी की शादी के बारे में योगिता बाली को पता चला तो उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि लीडिंग डेली को दिए गए इंटरव्यू में योगिता ने कहा था - 'अगर वो दूसरी पत्नी ले आएंगे तो मैं इस बात को स्वीकार कर लूंगी।' कुछ समय बाद श्रीदेवी को इस बात का अहसास हो गया था कि मिथुन योगिता बाली को तलाक नहीं देगे। इसके बाद साल 1988 में श्रीदेवी मिथुन से अलग हो गईं। ऐसे में मिथुन ने श्रीदेवी से रिश्ता तोड़ लिया और पत्नी योगिता के पास वापस चले गए। इसके बाद उन्होंने मिथुन के साथ सिर्फ उन्हीं फिल्मों में काम किया, जिसकी शूटिंग पहले ही शुरू हो गई थी।
श्रीदेवी और मिथुन की नजदीकियों से योगिता और मिथुन के बीच दूरियां काफी बढ़ गई थीं। श्रीदेवी के मिथुन की जिंदगी से जाते ही उनकी जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट गई।मिथुन की बेवफाई से टूट चुकी श्रीदेवी अमेरिका चली गई। खबरों के अनुसार, श्रीदेवी अपना दर्द बोनी कपूर से बांटा करती थी। इसी बीच श्रीदेवी की मां की तबियत खराब हो गई और उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले जाना पड़ा। उस दौरान बोनी कपूर भी अमेरिका पहुंच गए। कहा जाता है इस दौरान ही श्री और बोनी करीब आए। आज भले श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह चुकीं हैं और मिथुन अपनी पत्नी से साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हों। लेकिन दोनों की अधूरी प्रेम कहानी की चर्चा हमेशा की जाती थी है और शायद होती रहेगी।