{"_id":"5e462fa88ebc3ee5a36f1c7a","slug":"valentines-day-2020-tiger-shroff-shraddha-kapoor-and-rana-daggubati-reaction-on-their-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे विशेष: अमर उजाला ने सितारों से की खास बातचीत, जानें प्यार को लेकर क्या कहते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वैलेंटाइन डे विशेष: अमर उजाला ने सितारों से की खास बातचीत, जानें प्यार को लेकर क्या कहते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज 14 फरवरी को पूरी दुनिया वैलेंटाइंस डे के रंग में डूबी हुई है। आज के दिन लोग मोहब्बत की फिजाओं में रहना पसंद करते हैं। इस खास मौके पर हमने सिनेमा जगत के कुछ सितारों से बात की और जानने की कोशिश की कि आखिर उनकी नजरों में प्यार की असल परिभाषा क्या है। क्या प्यार सिर्फ दो लोगों के बीच की भावना है या उनकी नजरों में इसका कोई और रूप भी है?
2 of 4
disha patani, tiger shroff
- फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ
मेरे लिए मेरे माता-पिता से बड़ा प्यार कोई नहीं है। जब प्यार के बारे में सोचते हैं तो हमें बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से अधिक मां-बाप के बारे में सोचना चाहिए। सबसे पहले उनको प्यार करो। उसके बाद खुद को प्यार करो। फिर बाकी लोगों से प्यार करो। बस प्यार बांटते रहो।
3 of 4
shraddha kapoor
- फोटो : insatgram
श्रद्धा कपूर
मुझे लगता है कि इस सवाल का जवाब मैंने पिछले साल बहुत ही अलग दिया होता। लेकिन इस वक्त वैलेंटाइंस डे हो या कोई भी दिन हो तो मुझे निजी तौर पर लगता है कि मेरे लिए प्यार का मतलब बदलता जा रहा है। मेरे अनुसार हम सबको प्यार की जरुरत है। सभी को इसकी जरुरत है। मैं रोमांटिक लव की बात नहीं कर रही हूं। मैं इंसानियत के स्तर की बात कर रही हूं। प्यार सबसे ताकतवार भावना होती है। मुझे लगता है कि मेरे लिए प्यार यूनिवर्सल (सार्वभौमिक) है और हर चीज और व्यक्ति की तरफ मैं प्यार महसूस करना चाहूंगी। तो मेरे लिए प्यार का मतलब सभी के लिए प्यार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Rana Daggubati
- फोटो : file photo
राणा दग्गुबाती
मेरे लिए मेरा पैशन ही मेरा प्यार है। वहीं अगर आप वैलेंटाइंस डे के बारे में बात करें तो उस दिन मैं अपनी आने वाली फिल्म 'हाथी मेरे साथी' के दूसरे भाग की हिंदी डबिंग कर रहा हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।