{"_id":"5e4623948ebc3ee5f523f855","slug":"saif-ali-khan-share-bedroom-secrets-on-kareena-kapoor-khan-show-what-women-want","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफ अली खान ने खोला 'बेडरूम सीक्रेट', करीना कपूर खान हुईं शरम से लाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ अली खान ने खोला 'बेडरूम सीक्रेट', करीना कपूर खान हुईं शरम से लाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सैफ, करीना
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार सैफ अली खान और करीना कपूर खान सभी के लिए आइडल कपल हैं। सैफ और करीना की केमिस्ट्री के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करते हैं। ऐसे में हाल ही में सैफ अली खान और करीना की केमिस्ट्री फैन्स को देखने को मिली। सैफ हाल ही में करीना के रेडियो शो 'वॉट वूमन वॉन्ट' में शामिल हुए।
2 of 5
सैफ, करीना
- फोटो : Social Media
शो के दौरान सैफ और करीना के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिली। इस शो में करीना ने सैफ से कई सवाल पूछे जिनका जवाब सैफ ने बड़ी ही बेबाकी से दिया। इस दौरान करीना ने सैफ से कुछ ऐसा पूछ लिया जिसका जवाब सुनकर करीना खुद शरम से लाल हो गईं। करीना को भी उम्मीद नहीं थी कि इस सवाल के जवाब में सैफ उनका बेडरूम सीक्रेट खोल देंगे।
3 of 5
सैफ, करीना
- फोटो : Social Media
दरअसल शो के दौरान करीना ने सैफ से शादी शुदा जिंदगी को लेकर कई सवाल पूछे। करीना ने सैफ से पूछा कि, 'सैफ वो क्या एक चीज है जो लोगों को अपनी शादीशुदा जिंदगी में जरूर करनी चाहिए। ऐसा कुछ जो शादी के बीच जोश को बनाए रखे ?' करीना का ये सवाल सुनते ही सैफ ने जवाब देने में देर ना करते हुए सीधे कहा, 'रोल प्ले'। सैफ का ये जवाब सुनते ही करीना शरम से लाल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद करीना ने बात को संभालते हुए कहा, 'एक्चुयली, हम अपने इस शो पर लगभग हर संभव टॉपिक पर बात कर चुके हैं, तो ये भी ठीक है'। हालांकि सैफ ने बाद में कहा कि वो सिर्फ मजाक कर रहे थे। इसके बाद सैफ ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'आप अपनी जिंदगी में कुछ अलग करते रहे, तो एक ताजगी सी बनी रहती है। ताकि आप जब दिन के आखिर में मिलें तो कुछ रहे। लगातार एक जैसी चीजें करना शादी को बोर बना देती है। साथ ही मुझे लगता है कि इस स्पार्क को बनाए रखने का ज्यादा प्रेशर भी नहीं लेना चाहिए। आप हमेशा अपना चार्म बनाए नहीं रख सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान, करीना कपूर खान
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि करीना कपूर खान के इस शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ है। उनके शो पर अब तक परिवार के सभी सदस्य शामिल हो चुके हैं। पति सैफ अली खान, उनकी बहन सोहा अली खान, सास शर्मिला टैगोर। तो वहीं हाल ही में सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भी शो में आ चुकी हैं। इस दौरान सारा और करीना की केमिस्ट्री की भी खूब चर्चा हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।