साल 2020 का दूसरा महीना शुरू हो चुका है। इन दो महीनों में कई सितारे शादी के बंधन में बंधे। इस साल की शुरुआत में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट्स ने सात फेरे लिए। वहीं कपूर खानदान के चिराग ने भी सात जन्म की कसम खाई। जानिए इस साल कौन से आठ सितारे हैं जिन्होंने शादी की।
दो महीने के अंदर इन आठ सितारों ने की शादी, कपूर खानदान के चिराग को खुद लेकर आई थीं करीना-करिश्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने धूमधाम से ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग (Shalabh Dang) के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों की शादी 10 फरवरी को थी जिसके बाद दोनों ने 11 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। हालांकि इस मौके पर सबकी निगाहें काम्या पंबाजी और शलभ पर ही रहीं। इस खास दिन पर काम्या नई दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने शादी कर ली। इस अभिनेता का नाम अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) हैं। अनुराग पांच साल से नंदिनी गुप्ता को डेट कर रहे थे। नंदिनी के साथ अनुराग ने 31 जनवरी को सात फेरे लिए।
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरमान जैन अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के संग शादी के बंधन में तीन फरवरी को बंध गए। करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन की शादी में सितारों का जमावड़ा लगा। बॉलीवुड के कई स्टार्स और करीबी इस हाई-प्रोफाइल समारोह में शामिल हुए। शादी के बाद अरमान जैन अपनी पत्नी अनीसा मल्होत्रा के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए। अनीसा ने लाल रंग का जोड़ा पहन रखा था जबकि अरमान शेरवानी में काफी जच रहे थे।
टीवी सीरियल 'मे आई कमइन' और सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने शादी कर ली है। नेहा ने पांच जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह संग सात फेरे लिए। नेहा और शार्दुल की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। यह शादी मराठी रीति रिवाज से हुई। अपनी शादी में नेहा पीच कलर की साड़ी और कुंदन की ज्वैलरी पहने नजर आईं । वहीं शार्दुल क्रीम रंग का पायजामा-कुर्ता पहने थे।
Throwback: रेखा से शादी के लिए मां को नहीं मना पाए विनोद मेहरा, विवादित रही एक्टर की पर्सनल लाइफ