फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड संग सुष्मिता सेन ने मनाया वैलेंटाइन डे, रोमांटिक तस्वीर साझा कर ऐसे जताया प्यार

Fri, 14 Feb 2020 09:28 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 14 Feb 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Valentines Day 2020 Sushmita Sen shares romantic photo with rohman shawl
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

आज दुनिया भर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। प्रेमी जोड़े इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इनकेे अलावा फिल्मी सितारे भी वैलेंटाइन डे को बेहद खास अंदाज में मनाते हैं। वैलेंटाइन डे को बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ बेहद खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने रोहमन शॉल के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं। 

Valentines Day 2020 Sushmita Sen shares romantic photo with rohman shawl
Sushmita Sen, rohman shawl - फोटो : social media

सुष्मिता सेन ने वैलेंटाइन डे पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि उन्होंने रोहमन शॉल सहित दोनों बेटियों के साथ देर रात केक काटकर वैलेंटाइन डे मनाया। तस्वीरों में सुष्मिता सेन रोहमन के साथ रोमांटिक अंदाज में भी नजर आईं। तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि इस दौरान सुष्मिता सेन ने अपने घर को खूबसूरत लाइटों सेे भी सजाकर रखा हुआ था। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन के जरिए अपने फैंस, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और दोनों बेटियों को वैलेंटाइन डे की बधाई दी।

Valentines Day 2020 Sushmita Sen shares romantic photo with rohman shawl
Sushmita Sen, rohman shawl - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। सुष्मिता सेन काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं। सुष्मिता सेन अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। बात करें सुष्मिता सेन की वर्क फ्रंट की तो वह जल्द डिजिटल की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वह अमेजन प्राइम वीडियो के शो 'आर्या' में दिखेंगी। इस शो की कहानी राजस्थान के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। शो में वह मुख्य भूमिका में है, जिसका नाम 'आर्या' होता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happpyyyy Valentines Day❤️😍😁 Here’s wishing you love that helps you grow..May you be the one that loves more!!👍😁💋 mmuuaaaah, I love you guys!!! Alisah, Renee, @rohmanshawl & #yourstruly #duggadugga 😍😇🎵💃🏻🌈

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Day 2020 Sushmita Sen shares romantic photo with rohman shawl
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : social media

बता दें कि कुछ महीनों पहले एक बातचीत के दौरान सुष्मिता ने डिजिटल शो पर पूछे गए सवाल पर कहा था कि उन्हें डिजिटल वर्ल्ड काफी पसंद है। उन्हें यह देखकर खुशी है कि आखिरकार कंटेट को प्राथमिकता मिलनी शुरू हो गई है। जब भी उन्हें कोई सही स्क्रिप्ट ऑफर होगी वह डिजिटल वर्ल्ड का हिस्सा बनना चाहेंगी। बता दें, सुष्मिता की आखिरी हिंदी फिल्म 'नो प्रॉब्लम' थी जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। अपने इस प्रोजेक्ट के चलते सुष्मिता बीते दिनों राजस्थान में समय बिता रही थीं।

विज्ञापन
Valentines Day 2020 Sushmita Sen shares romantic photo with rohman shawl
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : social media

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वह अक्सर अपनी जिंदगी की हर एक खास चीज के बारे में जानकारी देती हैं। इसी फेरिस्त में वह पिछले महीने के आखिरी हफ्ते से ही लगातार जयपुर की फोटोज शेयर कर रही थीं। इन तस्वीरों में ज्यादातर गुलाबी शहर जयपुर की खूबसूरती और सूर्यास्त नजर आता है। वहीं पिछले हफ्ते उनके द्वारा अपलोड की गई एक तस्वीर में वह एक नन्हीं बच्चे को उठाई हुईं नजर आईं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ' कोई भी मेरे नए दोस्त को होठों पर लगे लिपिस्टिक तक जाने से नहीं रोक सकता है।'

पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं सुष्मिता सेन, कहा- 'तुम हो मेरे #Rohmance'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed