फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा-आदित्य की मलंग पर छिड़ा विवाद, मुख्यमंत्री ने कहा- 'फिल्म में गोवा की छवि खराब करने की कोशिश'

Fri, 14 Feb 2020 07:42 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 14 Feb 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
goa cm Pramod Sawant angry Disha Patani Aditya Roy Kapoor Anil Kapoor Kunal Khemu film Malang
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में फिल्म मलंग रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म मलंग में दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गोवा में हुई हैं। सस्पेंस ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में गोवा के पार्टी कल्चर को दिखाने की कोशिश की गई है। जिसमें ड्रग्स का खूब इस्तेमाल किया गया है। इन सभी चीजों की वजह से फिल्म मलंग विवादों में आ गई है। 

goa cm Pramod Sawant angry Disha Patani Aditya Roy Kapoor Anil Kapoor Kunal Khemu film Malang
प्रमोद सावंत - फोटो : पीटीआई

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने फिल्म मलंग के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि फिल्म के अंदर गोवा में ड्रग्स कल्चर को दिखाने की कोशिश की है। अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार मीडिया ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से पूछा कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मलंग में रेव पार्टी और ड्रग कल्चर को दिखाया गया है कि क्या इससे गोवा की छवि खराब करने की कोशिश की गई है ? इस पर प्रमोद सावंत ने कहा कि आगे से किसी भी फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा समीक्षा किया करेगी। 

goa cm Pramod Sawant angry Disha Patani Aditya Roy Kapoor Anil Kapoor Kunal Khemu film Malang
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा- 'ये मुद्दा मेरे नोटिस में लाया गया है, एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा अब फिल्मों की समीक्षा किया करेगी। जब हमारे राज्य में अच्छी कानून व्यवस्था है और इसके अलावा अच्छी खासी सुविधाएं हैं तो फिर फिल्मों में इस राज्य को ऐसा क्यों दिखाया जाता है जैसे ये राज्य सिर्फ एक ड्रग्स स्टेट हो ? आगे से, राज्य में शूटिंग की अनुमति देने से पहले 'एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा' फिल्मों की कहानी के विषय पर समीक्षा किया करेगा और गोवा में शूटिंग की अनुमति तभी दी जाएगी जब इन फिल्मों में राज्य की छवि को खराब ढंग से प्रदर्शित ना किया गया हो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
goa cm Pramod Sawant angry Disha Patani Aditya Roy Kapoor Anil Kapoor Kunal Khemu film Malang
Malang - फोटो : amar ujala mumbai

एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा एक सरकारी एजेंसी है जो राज्य में शूटिंग की परमिशन देने के लिए एक केंद्रीय बॉडी की तरह काम करती है। वहीं बात करें फिल्म मंगल की तो इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत आंकड़े के साथ शुरुआत की थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 6.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन 8.89 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन 9.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
goa cm Pramod Sawant angry Disha Patani Aditya Roy Kapoor Anil Kapoor Kunal Khemu film Malang
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को फिल्म ने 4.04 करोड़ रुपये कमाए और पांचवे दिन 3.80 करोड़ की कमाई की थी। छठे दिन फिल्म के 3.60 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है। इस हिसाब से फिल्म ने 6 दिन में 36.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'मलंग' को समीक्षकों से भी मिले-जुले रिएक्शन मिले। यह एक सस्पेंस फिल्म है। 'मलंग' का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जिसमें प्रोडक्शन कॉस्ट 40 करोड़ और प्रमोशन कॉस्ट 10 करोड़ है। फिल्म को भारत में 1500 स्क्रीन मिले हैं। 

पढ़ें: प्रपोज डे पर दिशा पाटनी ने बयां किया अपना दर्द, कहा- 'किसी ने मुझे आज तक....'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed