फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर और महेश भट्ट ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'फासीवादी'

Fri, 14 Feb 2020 06:49 AM IST
anand anand एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 14 Feb 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar and Mahesh Bhatt criticised Prime Minister Narendra Modi called him Fascist
Javed Akhtar, PM Modi, Mahesh Bhatt - फोटो : amar ujala

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अपने गानों के अलावा बेबाकी से अपनी राय और बयान देने की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वह सोशल मीडिया सहित कई प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी की कई मुद्दों पर आलोचना करते रहते हैं। इस बार जावेद अख्तर ने पीएम मोदी को फासीवादी कहा दिया है। उन्होंने ये बात अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल के दिए एक इंटरव्यू में कही है। जावेद अख्तर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

Javed Akhtar and Mahesh Bhatt criticised Prime Minister Narendra Modi called him Fascist
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल जावेद अख्तर ने मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के साथ हाल ही में अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल अल जजीरा को इंटरव्यू दिया। इस दौरान जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फासीवादी है? इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'बिल्कुल वो हैं, मेरा मतलब है कि फासीवादी लोगों के सिर पर सींग थोड़े न होते हैं। फासीवाद एक विचार है, एक ऐसा विचार जिसमें लोग अपने आपको किसी समुदाय से बेहतर समझते हैं और अपनी सारी परेशानियों की जड़ उन दूसरे समुदाय के लोगों को मानते हैं। जब आप एक खास समुदाय के लोगों से नफरत करने लगते हैं, आप फासीवादी हो जाते हैं।'

Javed Akhtar and Mahesh Bhatt criticised Prime Minister Narendra Modi called him Fascist
Mahesh Bhatt Alia Bhatt - फोटो : twitter

वहीं निर्देशक महेश भट्ट से सवाल पूछा गया कि क्या भारत में वाकई इस्लामोफोबिक है जैसा कि दुनिया भर के मुस्लिमों की ओर ऐसा कहा जा रहा है ? उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा कि, 'मुझे लगता है कि इस्लामोफोबिया 9/11 हमलों के बाद काफी तेज हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये फोबिया कहीं ना कहीं निर्मित भी किया गया है क्योंकि ऐसा तो नहीं है कि देश में कोई आम इंसान मुस्लिमों से इतना डरता है। हम सभी लंबे समय से साथ रह रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar and Mahesh Bhatt criticised Prime Minister Narendra Modi called him Fascist
mahesh bhatt - फोटो : social media

महेश भट्ट ने अपनी बात को विस्तार में करते हुए है कि, 'लोगों के बीच डर को क्राफ्ट किया जा रहा है, लगातार कोशिशें की जा रही हैं कि लोगों में मुस्लिमों को लेकर डर बैठाया जा सके। रोजाना मीडिया के कुछ खास चैनलों द्वारा यह डर फैलाया जा रहा है और मुसलमानों से नफरत करना ही भाजपा की लाइफलाइन है।' जावेद अख्तर और महेश भट्ट के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि महेश भट्ट और जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। ये दोनों सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी देते रहते हैं। 

विज्ञापन
Javed Akhtar and Mahesh Bhatt criticised Prime Minister Narendra Modi called him Fascist
javed akhtar - फोटो : Social Media

आपको बता दें कि जावेद अख्तर और महेश भट्ट लंबे समय से नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का विरोध करने की वजह से भी सुर्खियों में हैं। इस मामले में ये दोनों ही मोदी सरकार की कई मौकों पर आलोचना कर चुके हैं। इनके अलावा बॉलीवुड के कई सितारे भी सीएए और एनआरसी का विरोध कर चुके हैं। इनमें अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। 

पढ़ें: मोदी सरकार पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- देश को 'हिंदू पाकिस्तान' बनाने की कोशिश...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed