फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मधुबाला समेत इन अभिनेत्रियों ने बदले सिनेमा के मायने, खूबसूरती और एक्टिंग से जीता फैंस का दिल

Fri, 14 Feb 2020 12:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 14 Feb 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Madhubala to Meena Kumari These Bollywood Actresses Changed Cinema's Meaning
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियां - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा में देविका रानी से लेकर स्मिता पाटिल तक शानदार अभिनेत्रियां देखने को मिली हैं लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी थी जिन्होंने भारतीय सिनेमा को एक नए मुकाम तक पहुंचाया। इनमें से एक मधुबाला भी थीं। वैलेंटाइन डे के दिन जन्मीं मधुबाला जितनी खूबसूरत थीं एक्टिंग भी उतनी ही खूबसूरती से करती थीं। आइए आज हम आपको बताते हैं सिनेमा की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने  न सिर्फ अपने दम पर फिल्में हिट कराईं बल्कि भारतीय सिनेमा का चेहरा और मायने भी बदलकर रख दिया।

Madhubala to Meena Kumari These Bollywood Actresses Changed Cinema's Meaning
पाकीजा - फोटो : Twitter

मीना कुमारी

बेहतरीन अदाकारा मीना कुमारी का जादू भारतीय सिनेमा जगत पर बत्तीस बरसों तक छाया रहा। आंखों में बसे दर्द ने उन्हें ट्रेजडी क्वीन का खिताब दिलाया तो अभिनय की ऊंचाई के दम पर वो कहलाईं भारतीय फिल्मों की पाकीजा। जब-जब भारतीय फिल्मों का इतिहास लिखा जाएगा, 'पाकीजा' का जिक्र जरूर होगा। इस फिल्म में योगदान राज कुमार साहब का भी है, अशोक कुमार का भी है और नादिरा का भी है, लेकिन एक नाम हमेशा जिंदा रहेगा, मीना कुमारी का।

Madhubala to Meena Kumari These Bollywood Actresses Changed Cinema's Meaning
नर्गिस

नरगिस

करीब चार दशक तक हिंदी सिनेमा को अवारा, श्री 420, बरसात, अंदाज, दीदार, चोरी चोरी और मदर इंडिया जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में देनी वाली अभिनेत्री नरगिस दत्त ने सिर्फ 14 साल की उम्र में फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। मदर इंडिया में नरगिस द्वारा निभाया किरदार इतना फेमस हुआ की फिल्म को ऑस्कर में नामांकन मिला। नरगिस ने फिल्म में एक बुजुर्ग महिला राधा का किरदार निभाया था लेकिन इस वक्त वो सिर्फ 28 साल की थीं। नरगिस ने अपने हर किरदार को नया आयाम दिया और अपने दम पर फिल्में हिट करवाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhubala to Meena Kumari These Bollywood Actresses Changed Cinema's Meaning
नूतन

नूतन

सुजाता, पेइंग गेस्ट, सीमा, बंदिनी, सरस्वती चंद्र, मिलन और मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करने वाली अभिनेत्री नूतन का नाम आज भी भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा में लिया जाता है। नूतन ने अपने सिने करियर में काफी गंभीर फिल्में कीं। नूतन बॉलीवुड का वह नगीना हैं जिसकी चमक से आज भी फिल्म जगत रोशन है। नूतन ने कई सारे फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। साल 1974 भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से भी नवाजा गया।
विज्ञापन
Madhubala to Meena Kumari These Bollywood Actresses Changed Cinema's Meaning
मधुबाला

मधुबाला

हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला ने केवल 66 फिल्में की लेकिन मधुबाला ने इन सबसे वो मुकाम हासिल कर लिया जो उन्हें हमेशा हमेशा के लिए अमर कर गया। 1969 को दिल की एक बीमारी की वजह से महज 36 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों की इस बेहद खूबसूरत हीरोइन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ये सच है कि भारतीय सिनेमा ने चाहे एक से एक खूबसूरत और अच्छी से अच्छी अभिनेत्रियां दी हैं लेकिन मधुबाला जैसी दिलकश अभिनेत्री कोई और नहीं है। बात सौन्दर्य की हो या अभिनय की मधुबाला का आज भी कोई सानी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed