फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी शादी में ऐसे सजी-धजी थीं रश्मि देसाई, तीन साल में ही इस वजह से नंदिश के साथ टूट गया था रिश्ता

Fri, 14 Feb 2020 12:23 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rashami Desai and his Ex husband nandish sandhu wedding album
rashami desai - फोटो : social media

बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई विजेता बनने की एक मजबूत दावेदार हैं । 15 फरवरी को शो का फिनाले है । रश्मि की निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल रही। उनकी जिंदगी के कुछ खुलासे बिग बॉस के घर में भी हुए । अरहान के साथ उनकी लव स्टोरी दुनिया के सामने आई और फिर यहीं पर उनका रिश्ता टूट भी गया । अरहान से पहले रश्मि की जिंदगी में नंदिश संधु थे । 

Rashami Desai and his Ex husband nandish sandhu wedding album
rashami desai - फोटो : social media

नंदिश और रश्मि की मुलाकात टीवी शो 'उतरन' में हुई थी । यहीं दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी कर ली । रश्मि और नंदिश की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई थी । इनका तलाक 3 साल बाद ही हो गया था । खबरें थीं कि नंदिश की जिंदगी में कोई और लड़की थी जिस वजह से रश्मि ने ये रिश्ता तोड़ दिया था । वहीं नंदिश का कहना था कि रश्मि जरूरत से ज्यादा पजेसिव थीं । 

Rashami Desai and his Ex husband nandish sandhu wedding album
rashmi desai - फोटो : social media

आइए एक नजर डलाते हैं नंदिश और रश्मि की शादी की तस्वीरों पर । रश्मि देसाई ने महज 19 साल की उम्र में अपना करियर शुरू कर दिया था। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान मिली टीवी सीरियल 'उतरन' में अपने किरदार तपस्या से। इस सीरियल ने रश्मि को घर घर में पहचान दिलाई। इसके अलावा रश्मि ने कई और टीवी सीरियल में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashami Desai and his Ex husband nandish sandhu wedding album
Rashmi Desai

उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन सबसे ज्यादा रश्मि ने भोजपुरी फिल्मों में काम किया। रश्मि की भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। रश्मि और नंदिश की शादी साल 2012 में हुई थी । 1 साल बाद ही उनकी शादीशुदा जिंदगी में खटपट की खबरें आने लगीं। दोनों ने 'नच बलिए 7' में अपने रिलेशन को एक और मौका देने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
Rashami Desai and his Ex husband nandish sandhu wedding album
rashami desai - फोटो : social media

इसी रियलिटी शो के दौरान ही रश्मि ने अपने मिसकैरेज की बात का खुलासा किया था। इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया था । इस मामले में रश्मि ने कहा था, 'तलाक की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। हमने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। अगर दो लोग एक साथ खुश नहीं हैं तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए, इसलिए हमने तलाक लेने का फैसला किया है ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed