फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शशि कपूर से लेकर सेलिना जेटली तक, इन पांच सितारों ने चुने विदेशी पार्टनर, ऐसी जी रहे हैं जिंदगी

Fri, 14 Feb 2020 12:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 14 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shashi Kapoor Preity Zinta Celina Jaitley Aashka Goradia Suchitra Pillai Married To Foreigner
बॉलीवुड अभिनेता विदेशी पार्टनर के साथ - फोटो : Social Media

फिल्मों में आपने ऐसे डायलॉग्स तो खूब सुने होंगे 'प्यार के लिए मैं सात समंदर पार भी जा सकता/सकती हूं।' लेकिन कुछ सेलिब्रिटीज ने इस डायलॉग को असलियत में सही साबित कर दिया है। बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स हैं जो प्यार की तलास में सात समंदर पार पहुंच गए। वैलेंटाइन्स डे के इस खास मौके पर हम आपको इंडस्ट्री के ऐसे ही कपल्स से मिलवाएंगे जिन्होंने विदेशियों में प्यार तलाशा।

Shashi Kapoor Preity Zinta Celina Jaitley Aashka Goradia Suchitra Pillai Married To Foreigner
Jennifer Kendal and shashi kapoor

शशि कपूर-जेनिफर कैंडेल
70-80 दशक के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर यूं तो उस समय में हर लड़की के दिल पर राज किया करते थे। लेकिन शशि कपूर के दिल को कोई भी भारतीय लड़की भा ना सकी। शशि की तलाश पूरी हुई विदेश में। साल 1956 में शशि कपूर की मुलाकात हुई इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर कैंडेल से। पहली मुलाकात में ही शशि जेनिफर को अपना दिल दे बैठे और दोनों ने शादी कर ली। सितंबर 1984 में जेनिफर का निधन हो गया। सशि और जेनिफर के तीन बच्चे करण कपूर, कुणाल कपूर और एक बेटी संजना कपूर हैं।

Shashi Kapoor Preity Zinta Celina Jaitley Aashka Goradia Suchitra Pillai Married To Foreigner
सुचित्रा पिल्लई - फोटो : Social Media

सुचित्रा पिल्लई-लार्स जेलड्सन
अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई ने साल 2006 में लार्स जेल्डसन से शादी की थी। सुचित्रा लार्स से डेनमार्क में मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने कुछ महीनों तक डेटिंग की जिसके बाद दोनों ने मलयालम और कैथोलिक दोनों तरीके से शादी की। इनकी दो बेटियां अनिका और अशना  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shashi Kapoor Preity Zinta Celina Jaitley Aashka Goradia Suchitra Pillai Married To Foreigner
Preity Zinta


प्रीटी जिंटा ने 29 फरवरी 2016 में अमेरिकन सिटीजन जीन गुडइनफ से शादी कर सभी को चौंका दिया था। प्रीति की शादी लॉस एंजिलस में एक निजी समारोह में हुई थी। जीन लॉस एंजिलस में रहते हैं और फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। जीन से पहले प्रीति ने कई सालों तक बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट किया था। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद प्रीति ने जीन से शादी कर ली।

विज्ञापन
Shashi Kapoor Preity Zinta Celina Jaitley Aashka Goradia Suchitra Pillai Married To Foreigner
Aashka Goradia

आशका गोरडिया-ब्रेंट गोबल
टेलीविजन अभिनेत्री आशका गोरडिया ने 3 दिसंबर 2017 में ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबल से शादी की। आशका के पति भी विदेशी हैं। ब्रेंट और आशका शादी के पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आशका और ब्रेंट रियलिटी शो 'नच बलिये' में बी नजर आ चुके हैं। दोनों की केमिस्ट्री को यहा काफी पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed