सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन डेः 'द लंचबॉक्स' से लेकर 'वेक अप सिड' तक, प्यार की अनोखी कहानी को बयां करती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 14 Feb 2021 07:49 AM IST
विज्ञापन
Celebrate your valentine's with these five unusual love stories
वेक अप सिड, द लंचबॉक्स - फोटो : Instagram

वैलेंटाइन का हफ्ता है और हवाओं में इश्क का नशा घुल चुका है। बात अगर प्यार की हो तो बॉलीवुड फिल्मों का नाम लेना लाजिमी है। बॉलीवुड में प्यार और मोहब्बत पर बहुत सी फिल्में बनी है, लेकिन कई बार इस खूबसूरत विषय पर निर्माताओं ने प्रयोग भी किया है। बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में ऐसी भी बनी हैं जिसमें ये दिखाया गया कि कई बार प्यार का एहसास बहुत अनोखा होता है और इसे समझने में वक्त भी लग सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं उन 5 खास फिल्मों के बारे में जिनमें प्यार की कहानी थी जरा हटके।

Trending Videos
Celebrate your valentine's with these five unusual love stories
इरफान खान

द लंचबॉक्स

रितेश बत्रा द्वारा लिखी और निर्देशित की गई फिल्म 'द लंचबॉक्स' में एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाई गई जिसमें प्यार हर रोज खाने के डिब्बे में पैक होकर आता है। आज के मॉडर्न जमाने में जहां प्यार का एहसास इमोजी और चैट तक ही सीमित रह गया है वहां दो अंजाने लोग लंच बॉक्स के जरिए एक दूसरे से एक अनोखा रिश्ता बना लेते हैं। इरफान खान, निमृत कौर और नवाजुद्दीन जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी इस फिल्म में प्यार को बेहद ही अलग अंदाज में दिखाया गया था और फैंस को ये कहानी बहुत पसंद आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrate your valentine's with these five unusual love stories
दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लव आज कल

इम्तियाज अली अपने फिल्मों के सूफीज्म के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों का प्यार आधुनिक होते हुए भी बहुत गहरा होता है। साल 2009 में उन्होंने फिल्म 'लव आज कल' बनाई थी। इस फिल्म में दो अलग अलग समय की प्रेम कहानी को एक साथ जोड़ते हुए दिखाया गया था। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर की इस फिल्म में दिखाया गया था कि समय चाहे जो भी हो प्यार का मतलब हमेशा एक ही होता है।

Celebrate your valentine's with these five unusual love stories
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा - फोटो : फाइल

बैंड बाजा बारात

यशराज की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की कैमेस्ट्री को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। मनीष शर्मा की इस फिल्म में दिखाया गया था कि बिजनेस पार्टनर बने श्रुति और बिट्टू कब एक दूसरे के करीब आ जाते हैं उन्हें पता ही नहीं चलता। जहां श्रुति को प्यार का एहसास फौरन हो जाता है तो बिट्टू को ये बात समझने में देर लग जाती है। हालांकि अंत में दोनों एक दूसरे को प्यार की डोर में बांध लेते हैं।

विज्ञापन
Celebrate your valentine's with these five unusual love stories
socha na tha

सोचा ना था

इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' की प्रेम कहानी भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक लड़के और लड़की को जबरदस्ती अरेंज मैरिज के लिए मिलवाया जाता है। उस वक्त दोनों इस शादी के इनकार कर देते हैं, लेकिन उनमें दोस्ती हो जाती है। वहीं जब दोनों अलग अलग लोगों से सगाई कर लेते हैं तब उन्हें एहसास होता है कि उन्हें तो एक दूसरे से प्यार हो चुका है। अभय देओल और आएशा टाकिया की कैमेस्ट्री को फैंस का खूब प्यार मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed