फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी रोडवेज की बस की छत पर बैठ 'सुसराल' पहुंची अनुष्का शर्मा, देखते ही चिल्लाए यात्री

Wed, 28 Mar 2018 06:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
Varun dhawan and Anushka sharma In Delhi for Promote Sui Dhaga
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी हर फिल्म में अलग अंदाज में नजर आती हैं। ग्लैमरस रूप में दिखने वाली अनुष्का को जब फैंस ने रोडवेज की छत पर बैठकर सफर करते हुए देखा तो किसी को यकीन नहीं हुआ। दरअसल वरुण और अनुष्का ने यूपी के गाजियाबाद में भी फिल्म की शूटिंग की। शूटिंग के वक्त कई लोगों ने अनुष्का को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब ये वीडियो सोशल साइट पर खूब शेयर किया जा रहा है। 
Varun dhawan and Anushka sharma In Delhi for Promote Sui Dhaga

शूटिंग का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुष्का बस में चढ़ते हुए दिखाई देती हैं और जाकर लोगों के बीच बैठ जाती हैं। वहीं एक वीडियो में अनुष्का के आते ही वहां मौजूद लोग उन्हें देख विराट-विराट चिल्लाना शुरू कर देते हैं। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही अनुष्का और वरुण ने भोपाल में शूटिंग शेड्यूल पूरी की है।

 

 

@anushkasharma and @varundvn clicked on the sets of #SuiDhaaga in Delhi today ... #anushkasharma #VarunDhawan

A post shared by A Stars Real Life (@astarreallife) on

Varun dhawan and Anushka sharma In Delhi for Promote Sui Dhaga
Sui Dhaaga
इससे पहले भी सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। पहले आई तस्वीर में अनुष्का के पीछे उत्तर प्रदेश परिवहन की लोहिया ग्रामीण सेवा की बस थी जिसे देखकर लगता है कि कहानी यूपी के किसी छोटे से गांव पर आधारित होगी। फिल्म में अनुष्का एक सिलाई कढ़ाई वाली महिला तो वरुण धवन टेलर बने हैं। 
 

 

@anushkasharma and @varundvn clicked on the sets of #SuiDhaaga in Delhi today & yestarday ... #anushkasharma #VarunDhawan

A post shared by A Stars Real Life (@astarreallife) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun dhawan and Anushka sharma In Delhi for Promote Sui Dhaga
sui dhaaga
28 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग मध्य प्रदेश के कई शहरों में हुई। भोपाल से पहले चंदेरी की खूबसूरत लोकेशंस में फिल्म की शूटिंग हुई थी। जहां से अनुष्का ने साड़ियां खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed