फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन की 'मिस्टर लेले' पर लगा ब्रेक, रेमो की डांस फिल्म फिसलने के बाद दूसरा झटका

Thu, 05 Mar 2020 06:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 05 Mar 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Starrer Mr Lele Shooting Has Stopped Due to Busy Schedule of Actors
वरुण धवन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वरुण धवन की हालिया घोषित फिल्म 'मिस्टर लेले' पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। शशांक खेतान के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म की मार्च के पहले हफ्ते में शूटिंग शुरू होनी थी लेकिन वरुण धवन और जान्हवी कपूर के व्यस्त शेड्यूल के चलते फिल्म को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।

Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Starrer Mr Lele Shooting Has Stopped Due to Busy Schedule of Actors
Varun Dhawan - फोटो : Instagram

जानकारी के मुताबिक दोनों कलाकारों की एक ही समय पर डेट प्राप्त करना संभव नहीं हो पा रहा था। अगले कुछ हफ्तों में वरुण, श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में व्यस्त हो जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ जान्हवी कपूर भी इस महीने के अंत से 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' का प्रमोशन शुरू कर देंगी।

Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Starrer Mr Lele Shooting Has Stopped Due to Busy Schedule of Actors
janhvi kapoor - फोटो : instagram

इन परिस्थितियों को सुलझाने के लिए दोनों कलाकार पिछले हफ्ते शशांक खेतान के निवास पर भी पहुंचे थे लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद यह मुद्दा किसी हल की तरफ नहीं पहुंच सका। इस वजह से इस फिल्म को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है और भविष्य में इसपर काम शुरू करने के बारे में सोचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Starrer Mr Lele Shooting Has Stopped Due to Busy Schedule of Actors
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि यह पहली फिल्म नहीं है जो वरुण के हाथों से फिसलती हुई नजर आ रही है। इससे पहले एक डांस फिल्म से भी वरुण का पत्ता कट चुका है। रेमो डिसूजा की इस फिल्म में अब टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो चुकी है। दोनों इससे पहले 'ए फ्लाइंग जट्ट' में काम कर चुके हैं। दोनों का आपसी अनुभव काफी अच्छा रहा था जिसके बाद उन्होंने फिर एक साथ काम करने की इच्छा प्रकट की थी हालांकि फिर रेमो और टाइगर दोनों ही अपनी दूसरी फिल्मों में काफी व्यस्त हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed