फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन और कटीरना ने शुरू की सबसे महंगी फिल्म की शूटिंग, दिखेगा अनोखा डांस

Sun, 06 May 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan and Katrina Kaif start shooting of Remo D Souza new dance based film
लंबे समय से रेमो डिसूजा की अनाम डांस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। पता हो कि एक्टर वरुण धवन और कटरीना कैफ की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में नजर आने वाली है। इन दोनों स्टार के फैंस को भी उनकी इस डांसिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 
Varun Dhawan and Katrina Kaif start shooting of Remo D Souza new dance based film
खबरों की मानें तो रेमो डिसूजा की यह अनाम डांस फिल्म ‘एबीसीडी सीरीज’ की अगली फिल्म और असल जिंदगी पर आधारित होगा। फिल्म की शूटिंग की जानकारी खुद एक्टर वरुण धवन ने दी है। बताया जा रहा है कि डांस पर आधारित इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है। यह बात खुद डिसूजा की घोषणा के समय कही थी। उन्होंने कहा था कि आने वाली डांसिंग फिल्म भारत की सबसे मंहगी फिल्म होगी। 
Varun Dhawan and Katrina Kaif start shooting of Remo D Souza new dance based film
पता हो कि वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सुई धागा और 'कलंक' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वरुण धवन की फिल्म ‘अक्टूबर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा है। वहीं इन दिनों कटरीना 'ठग्स ऑफ हिंंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब इन दोनों डांसिंग फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan and Katrina Kaif start shooting of Remo D Souza new dance based film
आपको बता दें कि वरुण धवन साल 2015 में आई रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी 2' में भी नजर आए थे। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। 'एबीसीडी 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा खासा कलेक्शन किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed